डॉक्युमेंट्री 'काली' के आपत्तिजनक पोस्टर पर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं अब खबर आ रही है कि दिल्ली पुलिस ने भी निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बता दें कि डॉक्यूमेंट्री 'काली' के पोस्टर में मां काली बनी अभिनेत्री के एक हाथ में सिगरेट तो दूसरे हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा दिखाया गया है। देवी का यह रूप देख हर कोई हैरान रह गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Kaali Poster Row: फिल्म 'काली' के आपत्तिजनक पोस्टर पर और बढ़ा विवाद, यूपी और दिल्ली में FIR दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में एफआईआर
UP police register FIR on charges of criminal conspiracy, offense in place of worship, deliberately hurting religious sentiments, intention to provoke breach of peace against filmmaker Leena Manimekalai for her movie 'Kaali' for the disrespectful depiction of Hindu Gods pic.twitter.com/XkLz67qEq5
एएनआई के मुताबिक यूपी पुलिस ने हिंदू देवी-देवताओं के अपमानजनक चित्रण के लिए फिल्म 'काली' की निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ आपराधिक साजिश, पूजा स्थल पर अपराध, जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से शांति भंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की।
दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज
वहीं दिल्ली पुलिस की IFSO इकाई ने काली फिल्म से संबंधित एक विवादास्पद पोस्टर के संबंध में IPC की धारा 153A और 295A के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
Delhi Police IFSO unit files an FIR under IPC sec 153A and 295A regarding a controversial poster pertaining to the film Kaali: Delhi Police
— ANI (@ANI) July 5, 2022
सामने आया मेकर्स का बयान
मणिमेकलाई ने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा, "मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। जब तक मैं जीवित हूं, मैं एक ऐसी आवाज बनकर रहना चाहती हूं जो निडर होकर बोलती रहे। अगर इसकी कीमत मेरी जिंदगी है, तो इसे दिया जा सकता है।" जब इस पर विवाद बढ़ने लगा तक लीना ने तमिल में पोस्ट शेयर कर लिखा, "इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक शाम काली प्रकट होती हैं और टोरंटो की सड़कों पर घूमने लगती हैं। यदि आप इस फिल्म को देखेंगे तो आप मेरी गिरफ्तारी की मांग करने की बजाए मुझसे प्यार करने लगोगे।"
नुसरत जहां ने कहा...
नुसरत जहां ने मेकर्स का साइड लेते हुए कहा, 'धर्म को बीच में मत लाओ। इसे बेचने लायक मत बनाओ। अपने ड्राइंग रूम में बैठकर सारी मसालेदार स्टोरी को देखना बहुत आसान होता है। मैंने हमेशा क्रिएटिविटी को सपोर्ट किया है। व्यक्तित्व को सपोर्ट किया है। मेरा माना है कि धार्मिक भावनाएं आहत नहीं की जा सकतीं। क्योंकि हर कोई अपने धर्म को अपने हिसाब से फॉलो करता है। मैं अपने तरीके से और आप अपने....आपको वो करने का हक है और मुझे भी।'