सब्सक्राइब करें

Kaali Poster Row: बढ़ते बवाल के बीच लीना मणिमेकलाई का विवादित ट्वीट, कहा- मेरी काली हिंदुत्व को...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 08 Jul 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kaali Poster Row leena manimekalai again wrote controversial post on twitter she said my kaali is queer she spits at the patriarchy
लीना मणिमेकलाई - फोटो : सोशल मीडिया

काली पोस्टर को लेकर मामला दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसके पोस्टर को लेकर लोगों में बेहद नाराजगी है, क्योंकि इसके पोस्ट में मां काली को सिगरेट पीते और हाथ में एलजीबीजीक्यू का झंडा लिए दिखाया गया था। इसकी फिल्म मेकर लीना मणिमेकलाई के खिलाफ भी लोगों में खूब गुस्सा है। लीना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और कई जगह पर उनका पुतला भी फूंका गया था। लोग सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं और लीना की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  लीना पर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

Trending Videos
Kaali Poster Row leena manimekalai again wrote controversial post on twitter she said my kaali is queer she spits at the patriarchy
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन ऐसा लगता है कि लीना मणिमेकलाई को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। क्योंकि इतने बवाल के बाद भी कल उन्होंने शंकर-पार्वती बने दो कलाकारों की सिगरेट पीते हुए तस्वीर पोस्ट की थी और आज उन्होंने मां काली को लेकर फिर एक विवादित ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- 'मेरी काली क्वीर (एलजीबीजी के जितने भी प्रकार हैं। जो खुद को आदमी, औरत, ट्रांसजेंडर, गे, लेस्बियन या बाइसेक्शुअल... कुछ भी नहीं मानते) है...वो स्वतंत्र आत्मा है...वो पितृसत्ता पर थूकती है...वो हिंदुत्व को ध्वस्त और पूंजीवाद को नष्ट करती है। वो अपने हजारों हाथों से सभी को गले लगाती है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaali Poster Row leena manimekalai again wrote controversial post on twitter she said my kaali is queer she spits at the patriarchy
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया

काली पोस्टर विवाद बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश पुलिस ने इस फिल्म की डायरेक्टर लीना के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। बता दें कि एमपी के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया था कि वो कनाडा बेस्ड डायरेक्टर लीना के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग के लिए केंद्र सरकार से अपील करेंगे। इसके बाद ही सर्कुलर जारी हुआ है। इसके अलावा लीना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में केस भी दर्ज हो गया है।

Kaali Poster Row leena manimekalai again wrote controversial post on twitter she said my kaali is queer she spits at the patriarchy
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया

लीना मणिमेकलाई मदुरै में स्थित  गांव महाराजापुरम की रहने वाली हैं। वो एक किसान परिवार से हैं। उनके गांव की प्रथा के अनुसार प्यूबर्टी के कुछ साल बाद लड़कियों की शादी उनके मामा से करवा दी जाती थी। जब लीना को यह बात पता चली कि उनके घरवाले उनकी शादी की तैयारी कर रहे हैं, तब वह चेन्नई से भाग गईं। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की। कई नौकरी करने के बाद उन्होंने फिल्म निर्देशन में आने का फैसला किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed