सब्सक्राइब करें

Manushi Chillar: पहली फिल्म की नाकामी के बाद मानुषी छिल्लर को मिली बड़ी कामयाबी, साइन की तीसरी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 08 Jul 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
manushi chhillar signs her third film after her bollywood debut in samrat prithviraj with akshay kumar
मानुषी छिल्लर - फोटो : Instagram
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की हाल ही में अक्षय कुमार के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। 3 जून को रिलीज हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। शुरुआत में तो फिल्म ठीक-ठाक चली, लेकिन बाद में सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक नहीं मिल रहे थे। इसलिए कई जगहों पर तो शो को कैंसिल करना पड़ा था। हालांकि अब खबर आ रही है मानुषी ने अपने करियर की तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है। यानि पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के बाद भी अभिनेत्री के करियर पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।




 
manushi chhillar signs her third film after her bollywood debut in samrat prithviraj with akshay kumar
मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानुषी ने अपने करियर की तीसरी फिल्म साइन की है। ये एक एक्शन एंटरटेनर है, जिसकी शूटिंग यूरोप में होगी। हालांकि अभी फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन उन्होंने अपनी पहली फिल्म के कुछ दिनों बाद ही इस बिग बजट प्रोजेक्ट पर साइन कर दिया है। 

manushi chhillar signs her third film after her bollywood debut in samrat prithviraj with akshay kumar
मानुषी छिल्लर - फोटो : Instagram

इस फिल्म में वह किसी नए अवतार में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ये एक महात्वाकांक्षी परियोजना है और निर्माता इसके लिए ऑन स्क्रीन किसी नए चेहरे को कास्ट करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने मानुषी को कास्ट किया है। कहा जा रहा है कि मानुषी ने दूसरी फिल्म विक्की कौशल के साथ साइन की है। यशराज फिल्म इसको प्रोड्यूस करेंगे और इसमें दो बड़े स्टार्स लीड रोल में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
manushi chhillar signs her third film after her bollywood debut in samrat prithviraj with akshay kumar
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मानुषी की पिछली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की बात करें तो इस फिल्म में वह सम्राट पृथ्वीराज की प्रेमिका संयोगिता के किरदार में थीं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज का रोल निभाया है। इस फिल्म में 1191 और 1192 में सम्राट पृथ्वीराज और मोहम्मद गोरी के बीच हुए युद्ध को भी दिखाया गया है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed