बॉलीवुड से जुड़ी खबरों में ज्यादातर लोग दिसचस्पी रखती हैं और उससे भी ज्यादा उत्सुकता लोगों को सितारों की निजी जिंदगी को लेकर होती है। उनके पसंदीदा किस सितारे की शादी हुई, किसका ब्रेकअप हुआ है। फैंस उनके जीवन से जुड़ी हर बात की जानकारी रखना चाहते हैं। स्टार्स भी अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को साझा करते रहते हैं। वह खुद से जुड़ी कोई भी बात अपने फैंस के साथ साझा करना नहीं भूलते हैं। चाहे वो उनकी जिंदगी में कोई खास अवसर हो जैसे जन्मदिन सेलिब्रेट करने से लेकर या फिर कोई नई उपलब्धि सितारे सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों के साथ कई जानकारियां शेयर करते रहते हैं। तो चलिए आपको 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photos Of The Day: डीप नेक ब्लाउज में मोनालिसा का हॉट अवतार और नोरा की कातिल अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री का बेबाकपन लोगों को खूब पसंद आता है। नेहा धूपिया अपने ग्लैमरस अंदाज से ज्यादातर तहलका मचा देती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में नेहा गोल्डन शिमरी गाउन पहने नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ नेहा इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
मोनालिसा
भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों के दिलों को घायल करती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में मोनालिसा का साड़ी में बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में मोनालिसा डीप नेक ब्लाउज के साथ येलो साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह ग्लैमरस के साथ-साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने स्टाइल से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। वह आए दिन अपने लुक के कारण फैंस की तारीफें बटोरती नजर आती हैं। आज पिंक कलर की साड़ी में नोरा का हॉट लुक जमकर वायरल हुआ। इन तस्वीरों में उनका साड़ी में हॉट अंदाज नजर आ रहा है। ब्लश पिंक कलर की ये साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के खाब कलेक्शन से ली गई है।
तापसी पन्नू
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म 'शाबास मिट्ठू' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। फिल्म को रिलीज होने में बेहद की कम समय रह गया है, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ अपडेट कर अपने फैंस को याद दिलाती रहती हैं। आज साझा की गई तस्वीरों में तापसी ग्रीन एंड ब्लैक बैल बॉटम ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। कानों में बड़े-बड़े रिंग्स और आंखों में नीला आई लाइनर लगाए तापसी इस तस्वीरों में ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं।