फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: यूरोप में अपना आधार कार्ड क्यों दिखाने लगे कार्तिक आर्यन, पूरा मामला जान छूट जाएगी आपकी हंसी

Fri, 08 Jul 2022 08:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 08 Jul 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan: Bhool Bhulaiyaa 2 fame actor gave funny reply to fans from his europe tour in a viral video
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर इस साल चल रही बॉलीवुड और साउथ की जंग में जहां दक्षिण भारतीय फिल्में अपना दम दिखा रही थीं, वहीं हमारी बॉलीवुड फिल्में लगातार फिसड्डी साबित हो रही थीं। लेकिन बॉलीवुड की इस डूबती नैया को किनारा कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने दिया। इस हॉरर कॉमेडी ने बहुत समय बाद साउथ की फिल्मों को टक्कर दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार करने के साथ-साथ दर्शकों की वाहवाही भी लूटी। ऐसे में अपनी हालिया फिल्म की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन इस समय यूरोप में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। जहां से अभिनेता लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। अब कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kartik Aaryan: Bhool Bhulaiyaa 2 fame actor gave funny reply to fans from his europe tour in a viral video
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

वेकेशन मोड में कार्तिक 
कार्तिक आर्यन इन दिनों यूरोप में अपनी टीम के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने अपने अकाउंट पर कार्तिक का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कार्तिक को उनका एक फैन पहचान नहीं पाता है। इसपर अभिनेता गजब का रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। दरअसल, वीडियो में कार्तिक स्ट्रीट के साइड में बैठकर आराम से खाना खा रहे हैं। तभी उनका एक फैन उनके पास आता है और  कहता है,'मेरे फ्रेंड्स को लगता है आप कार्तिक आर्यन हैं।' इस बात को सुनकर कार्तिक बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा, 'आधार कार्ड दिखाऊं?' कार्तिक का ऐसा रिएक्शन सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

Kartik Aaryan: Bhool Bhulaiyaa 2 fame actor gave funny reply to fans from his europe tour in a viral video
कार्तिक आर्यन - फोटो : insta

फैंस को भाया कार्तिक का वीडियो
कार्तिक के कंफर्म करते ही सभी लोग कार्तिक के साथ तस्वीरें खींचने लगते हैं। हालांकि, उनको इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और वह अपने खाने में ही मस्त रहते हैं। इस वीडियो में उनका मजेदार रिएक्शन सुनकर उनके फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। वह लगातार कमेंट सेक्शन में अभिनेता के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।  वीडियो पर एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा,'वह एक अच्छे इंसान हैं, केवल एक तस्वीर देखकर हमें किसी को जज नहीं करना चाहिए...वह बहुत प्यारे हैं।'  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan: Bhool Bhulaiyaa 2 fame actor gave funny reply to fans from his europe tour in a viral video
कार्तिक आर्यन, भूषण कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

'भूल भुलैया 2' की सक्सेस पर मिला कार्तिक को तोहफा
कार्तिक को पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद भूषण कुमार ने एक महंगी कार तोहफे में दी है। कार्तिक ने हाल ही में खुलासा किया था कि भूषण कुमार ने उन्हें मैकलारेन जीटी कार गिफ्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'चाइनीज खाने के लिए नयी टेबल गिफ्ट मिल गई। मेहनत का फल मीठा होता है सुना था..इतना बड़ा होगा नहीं पता था। भारत की पहली मैकलारेन जीटी, अगला गिफ्ट प्राइवेट जेट सर।' इन सबके बीच कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में रोहित धवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'शहजादा' में नजर आएंगे। इसके बाद वह हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' और समीर विद्वान की फिल्म 'सत्यनारायण की प्रेम कथा' में काम करते दिखेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed