फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS 1: आ गई साउथ की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म, इन वजहों से बन सकती है बॉलीवुड के लिए खतरा!

Fri, 08 Jul 2022 08:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 08 Jul 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
ponniyin selvan – part 1 Jayam Ravi Aishwarya Rai Bachchan Vikram Mani Ratnam Pan India Film
'पोन्नियिन सेलवन' में विक्रम का लुक - फोटो : social media

निर्देशक मणिरत्नम पोन्नियन सेल्वन के कलाकारों का लुक एक - एक करके जारी कर रहे हैं। आज जयम रवि का पहला लुक जारी करने के बाद मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। मणिरत्नम की इस पैन इंडिया फिल्म का टीजर अमिताभ बच्चन, महेश बाबू, सूर्या, मोहनलाल और रक्षित शेट्टी द्वारा लॉन्च किया गया है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के इन पांच दिग्गज कलाकारों को एक ही फिल्म को प्रमोट करता देख लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर इस फिल्म में ऐसी क्या खास बात है जिसको  हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रमोट कर रहे हैं। आइए हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं।



ponniyin selvan – part 1 Jayam Ravi Aishwarya Rai Bachchan Vikram Mani Ratnam Pan India Film
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

डबल रोल में नजर आएंगी ऐश्वर्या!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या इस फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाली हैं। जी हां, खबरों की माने तो अभिनेत्री मणिरत्नम की इस फिल्म में पझुवूर की रानी नंदिनी और उनकी मां मंदाकिनी देवी दोनों का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मेकर्स ने ऐश्वर्या को सिर्फ रानी नंदिनी के रोल में ही इंट्रोड्यूस किया है।

ponniyin selvan – part 1 Jayam Ravi Aishwarya Rai Bachchan Vikram Mani Ratnam Pan India Film
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश की तीसरी सबसे महंगी फिल्म 
रिपोर्ट्स के मुताबिक पोन्नियन सेल्वन को तकरीबन 500 करोड़ रुपए के बजट में बनाया जा रहा है। यदि हम देश की अब तक की सबसे महंगी फिल्म की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर 2018 में आई फिल्म '2.0' का नाम आता है, जिसका बजट 575 करोड़ रुपए था। वहीं दूसरे नंबर पर राजामौली निर्देशित 'आरआरआर' का नाम है, जिसका बजट 500 करोड़ रुपए से अधिक था। इस लिहाज से मणिरत्नम कि यह फिल्म भारत की तीसरी सबसे महंगी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ponniyin selvan – part 1 Jayam Ravi Aishwarya Rai Bachchan Vikram Mani Ratnam Pan India Film
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

1992 में मणिरत्नम ने लाई थी पहली पैन इंडिया फिल्म
पैन इंडिया फिल्म का दौर बाहुबली, पुष्पा या केजीएफ से शुरू नहीं हुआ था। इसकी शुरुआत तो आज से 30 साल पहले ही हो गई थी। जी हां, पोन्नियन सेल्वन के निर्देशक मणिरत्नम ने 1992 में अपनी फिल्म रोजा से पैन इंडिया फिल्मों की शुरुआत की थी और वह अब यानी 30 बाद एक और बिग बजट पैन इंडिया फिल्म लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
ponniyin selvan – part 1 Jayam Ravi Aishwarya Rai Bachchan Vikram Mani Ratnam Pan India Film
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सच्ची है 'पोन्नियन सेल्वन' की कहानी?
मणिरत्नम की यह फिल्म दक्षिण के लेखक कल्कि कृष्ण्मूर्ति के 1955 में लिखे गए उपन्यास 'पोन्नियन सेल्वन' की कहानी पर आधारित है। यही ऐश्वर्या राय की फिल्म की कहानी 10वीं सदी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया जाएगा। बता दें कि मणिरत्नम इस प्रोजेक्ट पर पिछले 28 वर्षों से काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed