साल 2002 में म्यूजिक वीडियो से दर्शकों के बीच धूम मचाने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे फिल्मी पर्दे से तो दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज डालकर फैंस से जुड़ी रहती हैं। टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला इस समय मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। खूबसूरत बीच पर शेफाली ने रेड बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शेफाली का फिगर कहर ढा रहा है। उनकी फोटोज को देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और लाइक कर रहे हैं। वे अपने पति पराग त्यागी के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रहीं हैं। पराग ने भी इंस्टाग्राम पर शेफाली के साथ मस्ती करते कई तस्वीर शेयर की हैं।
‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला मालदीव में छुट्टियों का उठा रहीं लुत्फ, पति संग शेयर कीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फोटो में शेफाली लाल रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं, जो पानी के बीच खड़ी होकर उस पल का लुत्फ उठा रही हैं। दो दशक बाद भी उनके स्टाइल और खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। बल्कि वे पहले से भी ज्यादा ग्रूम लग रही हैं। फोटोज को फैंस बस देखते ही रह गए हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। फोटो शेयर कर शेफाली ने मालदीव के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। उन्होंने कैप्शन लिखकर अपनी बात कही है।
A post shared by Shefali Jariwala 🧿 (@shefalijariwala)
पराग ने भी शेफाली संग इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। इसमें दोनों खूब मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। पराग पत्नी संग सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो काफी दूर स्विंग पर लेटकर आनंद ले रही हैं और वहीं से कैमरे में देखकर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर लोग अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया है। उनका कहना है कि दोनों की जोड़ी पिता-बेटी समान लग रही है।
बता दें कि 'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर उनके अपडेट अकसर ही देखे जाते हैं। बिग बॉस 13 में भी वह काफी लंबे समय बाद नजर आई थीं, जिसके बाद से शेफाली लगातार अपने फैंस को अपडेट कर रही हैं।