{"_id":"5db83bb18ebc3e016f0b42f4","slug":"kaanta-laga-girl-shefali-jariwala-may-enters-in-salman-khan-show-bigg-boss-as-wild-card-contestant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिसके गाने को माना था अश्लील, 17 साल बाद बिग बॉस की वजह से फिर चर्चा में 'कांटा लगा' गर्ल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिसके गाने को माना था अश्लील, 17 साल बाद बिग बॉस की वजह से फिर चर्चा में 'कांटा लगा' गर्ल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
shefali
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में अब तक तीन लोगों के नाम वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आया है। इसमें विकास पाठक, तहसीन पूनावाला और भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव का नाम शामिल है। अब घर में एक और सदस्य की एंट्री हुई है। इस सदस्य को आप सभी कांटा लगा गर्ल के नाम से जानते हैं।
2 of 7
शेफाली
- फोटो : Social Media
'कांटा लगा' नाम सुनते ही आपके दिमाग में शेफाली जरीवाला का नाम सामने आ जाता है। इस गाने से आपकी कई यादें जुड़ी हैं। 90 के दशक में पैदा हुआ हर शख्स इस नाम से अंजान नहीं होगा। इस गाने में नजर आने वाली सीधी साधी लड़की शेफाली जरीवाला रातों-रात स्टार बन गई थीं।
3 of 7
shefali
- फोटो : Social Media
जितना ये गाना पॉपुलर हुआ उतनी ही इसकी आलोचना भी हुई। लोगों ने इसे फूहड़ और अश्लील करार दिया लेकिन बावजूद इसके गाने को सुनने वालों की संख्या कम नहीं हुई। रिलीज के बाद से ही ये गाना डिस्को, शादी, पार्टी, ऑटोरिक्शा से लेकर लोगों के रिंग टोन तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
shefali
- फोटो : Social Media
रिमिक्स हुए इस पुराने गाने में शेफाली जरीवाला ने जबरदस्त डांस किया था। गाने में वह एक अश्लील मैग्जीन पढ़ती हुई दिखाई दी थीं जिसकी वजह से लोगों ने इसे वल्गर मानकर घरों में बैन कर दिया था। लोगों ने शेफाली के डांस की कॉपी करना भी शुरू कर दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने के लिए शेफाली कैसे चुनी गईं थीं।
विज्ञापन
5 of 7
shefali zariwala
कॉलेज के बाहर खड़ी शेफाली को इस गाने में अचानक ही कास्ट कर लिया गया था। डायरेक्टर ने उनसे म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर दिया और साथ ही ये भी कहा कि इससे उनकी जिंदगी बदल जाएगी। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली शेफाली ने पैसों के लिए इसमें काम करने को हां कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।