हाल ही में कल्कि केकलां ने प्रेग्नेंसी के बारे में सभी को जानकारी दी थी। इसके बाद से कल्कि सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ जहां कल्कि सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं तो वहीं काफी लोग उनके इस बेबाक फैसले की तारीफ कर रही हैं। ऐसे में कल्कि ने एक इंटरव्यू में कई सवालों के खुलकर जवाब दिए।
गर्भवती कल्कि से ट्रोलर्स ने पूछा- तुम्हारा पति कहां है? एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में कल्कि वेब सीरीज भ्रम के लॉन्च पर पहुंची। इस दौरान कल्कि ने द क्विंट को इंटरव्यू दिया और कई सवालों पर खुलकर बात की। प्रेग्नेंसी की सबसे अच्छी और बुरी बात क्या है के सवाल पर कल्कि ने कहा- सबसे अच्छी बात है कि आप खुद को भगवान की तरह महसूस करते हो। क्योंकि आपके अंदर एक जीव है। वहीं दूसरी ओर उलटी और तबीयत खराब होना इसकी सबसे बुरी बात है।
क्या भ्रम की शूटिंग के दौरान आप प्रेग्नेंट थीं के सवाल पर कल्कि ने कहा- 'हां, शूट के दौरान में प्रेग्नेंट थी।लेकिन इस बारे में सिर्फ मेरे डायरेक्टर और मेकअप आर्टिस्ट को पता था। ऐसे में उन्होंने मेरी पूरी सहायता की और सही भोजन से लेकर सही शूट तक, हर बात में मदद की। हालांकि मेरे लिए ये आसान नहीं था।' कल्कि से अगला सवाल पूछा गया कि प्रेग्नेंसी में महिलाएं भूतिया सीरियल देखती तक नहीं हैं लेकिन आप शूट कर रही थीं। इस पर कल्कि ने कहा- जब आप शूट करते हैं तो कुछ भी भूतिया नहीं होता है, क्योंकि आपको हर बात की हकीकत पता होती है।
भारत में बिना शादी के गर्भवती होना आज भी एक बहुत बड़ी बात है, ऐसे में क्या आपको डर नहीं लगा कि लोग क्या कहेंगे ? इस सवाल पर कल्कि ने कहा- हां पहली बार बताने में मैं जरा झिझक रही थी। क्योंकि मैं जानती थी कि कैसे कमेंट आएंगे और लोग किस तरह से जज करना शुरू कर देंगे। लेकिन बड़ी बात थी कि सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के अलावा हर किसी ने मेरा साथ दिया। सोशल मीडिया पर ही मेरे से सवाल पूछे जा रहे थे कि तुम्हारा पति कहां है?, टाइट कपड़े मत पहनो, अपना पेट मत दिखाई आदि। लेकिन चूंकि मैं एक लंबे अर्से से ग्लैमर फील्ड में हूं तो मुझे पता है कि ट्रोलर्स को कैसे इग्नोर करना है।
इसके साथ ही प्रेग्नेंसी पर ब्वॉयफ्रेंड के रिएक्शन के बारे में कल्कि ने कहा कि वो बहुत खुश हुआ। सच तो ये है कि हम दोनों में से कोई भी इस बच्चे के लिए तैयार नहीं था लेकिन जब हमे इसके बारे में कंफर्म हुआ तो बिना किसी दूसरे ख्याल के हम दोनों ने इसे इस दुनिया में लाने का फैसला किया।
पढ़ें: जब युवराज की पत्नी को आमिर खान की बेटी ने दिए कपड़े, जानें क्या है पूरा किस्सा