{"_id":"5db80ea58ebc3e93bf3bde8d","slug":"dalip-tahil-birthday-special-he-revealed-25-years-ago-rape-scene-shooting-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब इस विलेन ने किया था खुलासा, मुझे निर्देशक बोला- 'तुम्हें लड़की के कपड़े फाड़ने हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब इस विलेन ने किया था खुलासा, मुझे निर्देशक बोला- 'तुम्हें लड़की के कपड़े फाड़ने हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dalip Tahil
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता दलीप ताहिल का जन्मदिन 30 अक्टूबर को होता है। पिछले साल वह अपने एक इंटरव्यू की वजह से काफी चर्चा में रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जो बयान दिया उसका सीधा कनेक्शन #MeToo कैंपेन से जुड़ा हुआ था। इस कैंपेन की वजह से कई सितारों के ऊपर मुसीबत के बादल आ गए जिसमें नाना पाटेकर से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के संस्कारी बाबू का नाम भी शामिल थे। इस बीच दलीप ताहिल ने 25 साल पुराना ऐसा राज खोला जिससे फिल्म इंडस्ट्री की वह चेहरा बाहर निकलकर आया जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।
2 of 5
Dalip Tahil
- फोटो : file photo
दलीप ताहिल ने हिंदुस्तान टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। दलीप ने इस इंटरव्यू के दौरान 25 साल पहले एक दुष्कर्म सीन की शूटिंग के दौरान की पूरी कहानी बताई थी। दलीप ने कहा - 'यह वाकया 25 साल पुराना है। मुझे फिल्म के लिए दुष्कर्म करने का सीन शूट करना था। मैं आपको डायरेक्टर का नाम बता नहीं सकता। उसने मुझे कहा कि तुम्हें लड़की के कपड़े फाड़ने हैं। इस बारे में लड़की को पता नहीं हैं।'
3 of 5
Dalip Tahil
- फोटो : social media
दलीप ने आगे बताया - 'मैंने डायरेक्टर को इसके लिए मना कर दिया था। मैंने उनसे कहा - यह सही तरीका नहीं है। लड़की इंडस्ट्री में नई है। मैंने डायरेक्टर की बातों के एकदम उल्टा किया। उस लड़की को बुलाकर उससे सारी बात बताई। इसके साथ ही बताया कि किस तरह से वह इस सीन को फिल्माने की बात कर रहे हैं। डायरेक्ट काफी अजीब था और वह वहां से भाग गया। पूरी बात जानकर लड़की इतनी दुखी हो गई थी कि वह अपने कमरे में चली गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dalip Tahil
- फोटो : social media
दलीप ताहिल ने कहा - 'लड़की को पूरा सीन बताने के बाद मैंने उसके साथ शूट किया। इस शूट में लड़की की पूरी सहमति थी। हालांकि सहमति का बयान रिकॉर्ड नहीं कर पाए थे क्योंकि उस वक्त मोबाइल नहीं थे। इस वक्त दलीप ताहिल सुधीर मिश्रा के प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में दलीप को एक दुष्कर्म का सीन शूट करना था। कहा जा रहा है कि पहले तो दलीप ने इसे करने से साफ इंकार कर दिया फिर सभी लोगों के समझाने के बाद वह राजी हुए और रिकॉर्डिंग के साथ शूट किया।
विज्ञापन
5 of 5
Dalip Tahil
- फोटो : social media
जानकारी के मुताबिक दलीप ने इस शूट को करने से पहले शर्त रखी। दलीप ने शूटिंग के पहले और बाद में दुष्कर्म सीन को करने वाली एक्ट्रेस से एक खत लिखवाया जिसमें यह लिखना था कि सीन करते समय किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई। सीन शूट होने के बाद महिला एक्ट्रेस का एक वीडियो शूट किया गया जिसमें महिला इस बात को कह रही हैं कि उन्हें सीन करते वक्त किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। आपको बता दें, #MeToo कैंपेन की आग बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया तक फैल गई। ऐसे में दलीप ताहिल ने इस तरह का कदम उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।