फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अभिनेता को मुस्लिम पड़ोसियों ने नहीं मनाने दी दिवाली', जानें क्या है इस खबर का सच

Wed, 30 Oct 2019 11:02 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 30 Oct 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
actor Vishwa Bhanu Viral Facebook post of Muslim society not allowing him for Diwali lights is Fake
vishwa bhanu - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अभिनेता विश्व भानु अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में थे। एक्टर ने फेसबुक पोस्ट पर दावा किया था कि उसकी मुस्लिम सोसायटी ने उसके परिवार को उसके दरवाजे के बाहर रंगोली नहीं बनाने दी और साथ ही उसको दिवाली लाइट्स भी लगाने से रोका गया। ऐसे में इस मामले पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। 

actor Vishwa Bhanu Viral Facebook post of Muslim society not allowing him for Diwali lights is Fake
vishwa bhanu - फोटो : सोशल मीडिया

द क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक छोटी दिवाली यानी 26 अक्टूबर को भानु के मुस्लिम पड़ोसी ने उनसे शिकायत की दिवाली लाइट्स से उनकी बेटी को करंट लगा है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच गहमागहमी हो गई। जिसके बाद सोसायटी के कुछ और लोग भी वहां आ गए। विवाद के अगले दिन भानु ने स्टेशन जाकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद जब पुलिस आई तो पूरा मामला साफ हुआ और पुलिस स्टेशन पर ही विवाद को बातों से सुलझाया गया।  वहीं विवाद सुलझने के बाद भानु को एक और सोशल मीडिया पोस्ट करने के लिए कहा गया। ये पोस्ट दिवाली की शाम 6 बजे किया गया। 

actor Vishwa Bhanu Viral Facebook post of Muslim society not allowing him for Diwali lights is Fake
vishwa bhanu - फोटो : सोशल मीडिया
द क्विंट से बातचीत में भानु ने माना की पड़ोसी की बेटी को दिवाली लाइट्स के करंट लगा था और उसको लेकर बहस भी हुई थी। वहीं इस मामले पर भानु की पत्नी प्रियंका ने कहा कि जब विवाद हुआ तो कुछ और मुस्लिम भी वहां आ गए और उन्होंने कह कि तुम लोगों को दिवाली मनानी क्यों है। हालांकि पड़ोसियों का कहना है कि इस तरह की कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
actor Vishwa Bhanu Viral Facebook post of Muslim society not allowing him for Diwali lights is Fake
vishwa bhanu - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत में आगे भानु ने कहा कि वो नास्तिक है लेकिन उनकी पत्नी आस्तिक है। वहीं उनके बारे अक्सर जो खबरें सामने आती हैं इस पर भानु ने कहा कि मैं एक साम्यवादी हूं और बीजेपी और आरएसएस का खुला विरोध करता हूं। मैं भीड़ हिंसा के विरोध में हूं जो आज के वक्त में गाय के नाम पर हो रही है। इसके साथ ही जैसे में हिंदू फंडामेंटेलिस्म के खिलाफ हूं, वैसे ही मुस्लिम फंडामेंटेलिस्म  के खिलाफ भी।

विज्ञापन
actor Vishwa Bhanu Viral Facebook post of Muslim society not allowing him for Diwali lights is Fake
vishwa bhanu - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे भानु कहते हैं कि मेरे हिंदू दोस्तों से ज्यादा मुस्लिम दोस्त हैं। चूंकि मैं मुस्लिमों का समर्थन करता हूं, इसलिए हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रोल होता हूं। इसके साथ ही मैं धर्मनिरपेक्षता की बात करता हूं। लेकिन कट्टर हिंदू दल मुझे ट्रोल करते हैं।' 

पढ़ें: अभिनेता ने पुलिस को दी शिकायत, 'मुस्लिम पड़ोसियों ने नहीं मनाने दी दिवाली', दीये जलाने से रोका
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed