फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो में फैंस को हरियाणवी सिखाती दिखीं सपना चौधरी, बोलीं-... इतने भी बावले नहीं होते

Wed, 30 Oct 2019 11:02 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 30 Oct 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
sapna choudhary new video viral, she was teaching Haryanvi to the fans
sapna chaudhary - फोटो : instagram

कभी गायकी और डांस से, कभी बिग बॉस में कंटेस्टेंट बनकर और कभी भाजपा में शामिल होकर चर्चाएं बटौर चुकीं सपना चौधरी लगातार सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब सपना चौधरी ने अपने फैंस को हरियाणवी भाषा सिखाने का जिम्मा उठाया है। सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे हरियाणवी शब्द का मतलब सिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो के बीच सपना ने कह दिया कि हरियाणवी इतने भी बावले नहीं होते हैं।

sapna choudhary new video viral, she was teaching Haryanvi to the fans
sapna chaudhary - फोटो : instagram

सपना चौधरी ने पहला डिक्शनरी वीडियो शेयर किया है। सपना चौधरी का मानना है कि लोगों को कई बार हरियाणवी शब्दों का मतलब नहीं पता होता है, उन शब्दों से रूबरू करवाने के लिए सपना ने ये वीडियो शेयर किया। वीडियो में सपना ने धब्बण शब्द का मतलब बताया। सपना ने कहा कि हरियाणा में लड़के धब्बण शब्द को गलत जगह पर यूज करते हैं। इस शब्द का सही मतलब दोस्त है। जैसे आप मुझे अपना दोस्त कह सकते हैं।

sapna choudhary new video viral, she was teaching Haryanvi to the fans
sapna chaudhary - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में सपना कहती हैं आज का हमारा हरियाणवी शब्द है धब्बण। धब्बण का मतलब होता है दोस्त। जैसे मैं आप सभी लोगों की धब्बण हूं। वीडियो के बीच में एक शख़्स कहता है इसकी परिभाषा बताओ। सपना कहती है परिभाषा, परिभाषा नहीं ये उदाहरण भी समझ जाएंगें। ये मतलब भी समझ जाएंगे। हरियाणवी इतने भी बावले नहीं होते भाई। वीडियो को पोस्ट करते हुए सपना चौधरी ने लिखा, "राम राम इंडिया, हरियाणवी लोगों की आवाज़ को, हमारा ऐंडी ढंग को अब दुनिया दुनिया में गूंजवाना है। प्रस्तुत है हरियाणवी डिक्शनरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna choudhary new video viral, she was teaching Haryanvi to the fans
sapna chaudhary - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना ने बिग बॉस सीजन 11 से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। उसके बाद सपना चौधरी ने भाजपा में शामिल होकर सुर्खियां बटौरी थीं। हाल ही में सपना चौधरी की नई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें उनका अब तक का सबसे बोल्ड लुक दिखा। तस्वीरों में सपना ने ब्लैक कलर का पारदर्शी टॉप पहना था। साथ ही उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स कैरी किया था। ब्लैक कलर के सनग्लासेस उन पर काफी फब रहे थे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राम राम इंडिया🙏🏼 हरियाणवी लोगों की आवाज़ को,👨🏽🧕🏼 हमारा ऐंडी ढंग को,🥴 अब दुनिया दुनिया में गूँजवाँना है। प्रस्तुत है हरियाणवी डिक्शनेरी। देखो । ठोको comment मारो सीटी 🗣 पेहला शब्द: धब्बन

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed