{"_id":"629de8cb72e2e555092c125f","slug":"kabhi-eid-kabhi-diwali-salman-khan-to-go-to-hyderabad-for-next-schedule-after-threatening-letter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: धमकी मिलने के बाद भी काम करेंगे सलमान खान, फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द होंगे हैदराबाद रवाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: धमकी मिलने के बाद भी काम करेंगे सलमान खान, फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द होंगे हैदराबाद रवाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अभिनेता सलमान खान।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसावाले के निधन के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार को अभिनेता के पिता सलीम खान को एक पत्र मिला, जिसमें सलमान खान को जान से मारने की बात लिखी हुई थी। यह खत मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर की सिक्योरिटी को सख्त कर दिया है। लेकिन इन सबके बीच अभिनेता अपने काम को बंद नहीं करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग फिर से शुरू कर सकते हैं।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और 'कभी ईद कभी दिवाली' की टीम हैदराबाद रवाना हो सकती है। यहां पर सलमान खान पूरे 25 दिनों तक शूटिंग करेंगे। इसके बाद वह वापस मुंबई आएंगे। यहां आने के बाद सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के शेड्यूल में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि सलमान खान को धमकी भरा खत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला
दरअसल, सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद ही सलमान खान की जान को खतरा बताया जा रहा था, जिस वजह से अभिनेता की सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया था। लेकिन इन सबके बीच, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के छह दिन बाद रविवार की सुबह करीब 8 बजे सलमान खान के पिता को एक धमकी भरा नोट मिला। इस पत्र में लिखा था, 'तुम्हें मूसेवाला जैसा कर देंगे।' घटना के बाद खान परिवार ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और मामले पर आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान-शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' 31 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े और तेलुगू अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती के अलावा राघव जुयाल और शहनाज गिल भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। वहीं, सलमान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।