{"_id":"5d32e3618ebc3e6caa3bac8b","slug":"kabhi-khushi-kabhie-gham-poo-aka-malvika-raj-huge-transformation-in-18-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 साल में कितनी ग्लैमरस हो गईं शाहरुख खान की साली, तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18 साल में कितनी ग्लैमरस हो गईं शाहरुख खान की साली, तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 20 Jul 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Malvika Raj
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कभी खुशी कभी गम' (Kabhi Khushi Kabhie Gham) फिल्म में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के 'पू' (Poo) वाले किरदार ने लोगों को इंप्रेस कर दिया था। 'पू' के नखरों से लेकर उसकी अदाओं ने लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी थी। इस फिल्म में करीना के रोल को जितना पसंद किया गया उतनी ही उनके बचपन के रोल को निभाने वाली बाल कलाकार को भी। इस फिल्म को रिलीज हुए 18 साल हो चुके हैं। इतने साल में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट बदल चुकी है। जानिए करीना के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अब कितनी बड़ी हो गई हैं और कैसी दिखती हैं।
2 of 5
Malvika Raj,
- फोटो : instagram
करीना कपूर के बचपन का रोल मालविका राज (Malvika Raj) ने निभाया था। 'पू' के किरदार की नींव करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म में मालविका ने रखी जिसे करीना ने पूरी फिल्म में भरपूर तरीके से जिया। फिल्म में मालविका ने चांदनी चौक की रहने वाली अल्लड़ लड़की का रोल उस वक्त हर एक के दिल में उतर गया। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि मालविका ने इस फिल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
3 of 5
Malvika Raj and jagdish raj
- फोटो : file photo
इस फिल्म के बाद मालविका बड़े पर्दे से नदारद हैं। हालांकि बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे मालविका का फिल्म इंडस्ट्री से गहरा नाता है। मालविका मशहूर एक्टर जगदीश राज की पोती हैं और स्क्रीन राइटर बॉबी राज की बेटी हैं। मालविका फिल्म में जल्द ही दोबारा नजर आने वाली हैं। मालविका बॉलीवुड के मशहूर विलेन डैनी के बेटे रिनजिंग के साथ 'स्कॉइड' में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malvika Raj
- फोटो : instagram
फिल्मों के अलावा मालविका को मॉडलिंग का भी शौक है। मालविका मिस इंडिया पेजेंट में भी हिस्सा ले चुकी हैं। मालविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इतने लंबे अरसे में मालविका के लुक में काफी बदलाव आ गया है। कुछ तस्वीरों में तो उन्हें पहचाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
5 of 5
Malvika Raj
- फोटो : instagram
आपको बता दें, 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मालविका राज के अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर और ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। यह अपने समय की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।