नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आए अभिनेता होने के बाद बॉलीवुड में अपना नाम बनाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी शामिल है। यूपी के छोटे से गांव से निकलकर फिल्मों में कमाल कर दिखाने वाले नवाजुद्दीन अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। दर्शकों को उनका अभिनय बेहद पसंद आता है, जिसकी प्रशंसा करने से कोई नहीं कतराता है। अक्सर फिल्मों में शानदार एक्टिंग करने के लिए पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन के अभिनय कौशल की एक बार फिर तारीफ हो रही है। यह कोई फैन नहीं बल्कि खुद मशहूर निर्देशक कबीर खान ने की है।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन का शानदार अभिनय देख छलक गए थे इरफान खान के आंसू, कबीर खान ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड को 'एक था टाइगर' जैसी फिल्म देने वाले कबीर खान ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जिनकी तारीफ हर कोई करता है। ऐसी ही एक फिल्म कटरीना कैफ, जॉन अब्राहम, इरफान खान और नील नितिन मुकेश स्टारर 'न्यूयॉर्क' भी है। लेकिन आज हम इस फिल्म की नहीं बल्कि इसमें छोटा सा कैमियो कर सबका दिल जीतने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की करने वाले हैं। दरअसल, कबीर खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शूटिंग के दिनों को याद कर नवाजुद्दीन की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांधे और बताया कि कैसे एक ही टेक में अभिनेता ने परफेक्ट शॉट देकर दिवंगत अभिनेता इरफान खान को रुला दिया था। जी हां, फिल्म में नवाजुद्दीन की जानदार एक्टिंग देखकर इरफान खान रो पड़े थे।
हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्देशक कबीर खान ने 'न्यूयॉर्क' की शूटिंग के उस दिन को याद करते हुए कहा कि नवाजुद्दीन ने केवल एक टेक शूट किया था और उस टेक ने कमरे में मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया था। कबीर ने याद किया कि न्यूयॉर्क के बाद, कई लोगों ने सोचा कि नवाज एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक रियल लाइफ के केस स्टडी थे क्योंकि कई लोग उनके पास आए और पूछा कि वह उस आदमी के संपर्क में कैसे आए। कबीर ने याद किया कि नवाजुद्दीन का ऑडिशन इतना प्रभावशाली था कि वह अपनी कास्टिंग को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट थे।
कबीर खान बोले, 'अली अब्बास जफर न्यूयॉर्क में मेरे सहायक निदेशक थे। उन्होंने मुझे नवाजुद्दीन का ऑडिशन दिखाया। मैंने कहा कि कुछ भी करो लेकिन हमें इस आदमी को लाना होगा।' कबीर ने शूटिंग के दिन को याद किया और बताया कि हमने फिल्म में जो सीन देखा वह एक ही टेक में पूरा किया गया था। निर्देशक बोले, 'यह बिना रुके तीन से चार मिनट का टेक था और मैंने कभी दूसरा टेक नहीं लिया क्योंकि जब मैंने कट कहा, तो क्रू में से कुछ लोग रो रहे थे और उनमें से कुछ ताली बजा रहे थे। मुझे याद है कि इरफान आधे घंटे बाद अंदर आए और उन्होंने कहा कि हर कोई नवाज के प्रदर्शन के बारे में बात कर रहा है।'
इसके बाद कबीर खान ने इरफान को नवाजुद्दीन का टेक दिखाया, जिसे देखकर इरफान रोने लगे। कबीर खान ने बताया कि, 'मैं इरफान को मॉनिटर के पास ले गया और जब वह इसे देख रहे थे, तो इरफान के चेहरे से आंसू बह रहे थे। शॉट देखने के बाद इरफान ने नवाजुद्दीन को गले लगाया था।' बता दें, 'न्यूयॉर्क' में, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जिल्गाई का किरदार निभाया था, जिसे 9/11 के बाद अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है और हिरासत में रखा जाता है। हिरासत में रहते हुए, उसे प्रताड़ित किया जाता है लेकिन आखिर में रिहा कर दिया जाता है। फिल्म में इरफान खान ने एक एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई थी।