2019 हिंदी सिनेमा के लिए बेहद खास रहा। इस साल कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कि तो कुछ औंधे मुंह भी गिर गईं। अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों का पूरे साल बोलबाला रहा। हालांकि कुछ फिल्में 100 करोड़ की कमाई करके भी लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतरीं। गूगल इंडिया ने 10 ऐसी हिंदी फिल्मों की लिस्ट जारी की है जिसे दर्शकों ने 2019 में सबसे ज्यादा सर्च किया।
साल 2019 में सबसे ज्यादा सर्च की गई 'कबीर सिंह', इस फिल्म को मिला 10वां स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवेंजर्स एंडगेम
लिस्ट में दूसरा नाम एवेंजर्स सीरीज की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' का है। थॉर, आयरनमैन और हल्क जैसे कई सुपरहीरोज से सजी इस फिल्म को भारत में पुरानी सीरीज की फिल्मों की तरह ही ढेर सारा प्यार मिला। फिल्म न सिर्फ लंबे वक्त तक सिनेमाघरों में टिकी रही बल्कि फिल्म ने भारत में जमकर कमाई भी की। बता दें कि एवेंजर्स एंडगेम ने सिर्फ भारत में 373.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म के नाम दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का खिताब भी है।
जोकर
जोकिन फीनिक्स स्टारर जोकर सबसे बड़ी आर-रेटेड फिल्म( कुछ सीन बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं) है। टॉड फिलिप्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बॉलीवुड में जोकर ने जहां हंसाने का काम किया तो वहीं हॉलीवुड में इसका काम करने का अंदाज थोड़ा जुदा था। जोकर में फीनिक्स के प्रदर्शन ने उन्हें एक संभावित ऑस्कर का दावेदार बना दिया है।
कैप्टन मार्वेल
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर कैप्टन मार्वेल का नाम है। फिल्म कैप्टन मार्वेल नामक सुपरहीरो किरदार के इर्द गिर्द घूमती नजर आती है। इस फिल्म में ब्री लार्सन ने कैप्टन मार्वल की भूमिका निभाई थी। वहीं कैप्टन मार्वल 'एवेंजर्स: एंडगेम' में भी नजर आईं थीं। बता दें कि फिल्म ने भारत में कुल 84.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सुपर 30
साल 2019 ऋतिक रोशन के लिए बेहद खास रहा। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की जिंदगी पर बनी फिल्म सुपर 30 को लोगों ने इंटरनेट पर खूब सर्च किया। फिल्म में ऋतिक ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। #MeToo अभियान के तहत इस फिल्म के डायरेक्ट विकास बहल पर यौन उत्पीड़न आरोप लगा लेकिन आंतरिक जांच के बाद निर्माताओं द्वारा उन्हें मंजूरी दे दी गई। हांलाकि फिल्म इससे विवादों में रही लेकिन इसका उल्टा फायदा फिल्म को ही मिला।