फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कादर खान को अंतिम विदाई देने उमड़ा हुजूम, तस्वीरों में देखें रुला देने वाला माहौल

Thu, 03 Jan 2019 07:44 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 03 Jan 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
kader khan last riltes and emotional picture from Cemetery
kader khan

बॉलीवुड के दमदार डायलॉग राइटर और एक्टर कादर खान अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। बीती रात कनाडा में वह सुपुर्द-ए-खाक हो गये। ऐसे में कादर की जो सबसे खास चीज दर्शकों के पास रह गई वो है उनकी दमदार एक्टिंग, उनकी फिल्में और उन फिल्मों में उनका कॉमेडी का निराला अंदाज। साथ ही उनके खुद के लिखे डायलॉग जिनसे उन्होंने खुद अपने फैन्स को गुदगुदाया। बता दें कि भारतीय समय के अनुसार कादर बीती रात 12 बजे दफनाए गए। वहीं, कनाडा में दोपहर के 1.30 बजे थे। ऐसे में उनको अंतिम विदाई देने उनके परिजन और रिश्तेदार उनके कुछ फैन्स वहां मौजूद थे...आइए देखतें हैं ये आंखे नम कर देने वाली ये तस्वीरें...

kader khan last riltes and emotional picture from Cemetery
kader khan
बता दें कि टोरंटो में भारतीय समय के अनुसार बुधवार देर रात उन्हें दफनाया गया था। बता दें कि रविवार को ही उनके बेटे शाहनवाज अपनी मां के साथ टोरंटो पहुंचे। कादर खान के अंतिम दर्शनों के लिए उनका पूरा परिवार और रिश्तेदार टोरंटो में था।
kader khan last riltes and emotional picture from Cemetery
kader khan

इससे पहले कादर खान के पार्थिव शरीर को दोपहर 12 बजे  मस्जिद ले जाया गया । नमाज के बाद दफनाने की प्रक्रिया शुरू की गई । स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, निधन के कुछ देर पहले ही कादर साहब कोमा में चले गए थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
kader khan last riltes and emotional picture from Cemetery
kader khan

मालूम हो कि कादर खान ने आखिरी बार गुरुवार को खाना खाया था। ये खाना कादर खान की बहू साहिस्ता यानी सरफराज की पत्नी ने बनाया था। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का खाना खाने से मना कर दिया था। साहिस्ता ने उन्हें समझाया कि उनके लिए खाना बहुत जरूरी है लेकिन कादर कुछ भी खाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। 

विज्ञापन
kader khan last riltes and emotional picture from Cemetery
kader khan
कादर खान किसी भी बात का जवाब देने के लिए सिर्फ आंखों से ही इशारा कर रहे थे। यही कादर साहब के आखिरी शब्द भी थे। गुरुवार के बाद से उन्होंने अन्न का एक दाना और पानी तक नहीं पिया था । वो सिर्फ घर का खाना चाहते थे । कादर खान के दोस्त ने कहा, 'वो एक असली पठान थे।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed