{"_id":"5c2b0ee4bdec2256e27b87d5","slug":"kader-khan-son-sarfaraz-also-wants-to-become-an-actor-but-his-father-denied","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कादर खान ने बेटे को बॉलीवुड में क्यों नहीं किया लॉन्च, सरफराज ने अपने हाथों से लिखी कामयाबी की इबारत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कादर खान ने बेटे को बॉलीवुड में क्यों नहीं किया लॉन्च, सरफराज ने अपने हाथों से लिखी कामयाबी की इबारत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
kader khan son
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कादर खान ने कनाडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली । कादर खान के निधन की खबर को उनके बेटे सरफराज ने कंफर्म किया। कादर खान अपनी पत्नी हजरा, बेटे सरफराज और पोते-पोतियों के साथ कनाडा में रह रहे थे । कादर खान के आखिरी वक्त पर उनका बेटा सरफराज ही उनके साथ था । कादर खान ने बॉलीवुड में करियर बनाया और वो एक कॉमेडियन के तौर पर सफल भी हुए ।
2 of 8
kader khan
बॉलीवुड के स्टार किड होने के नाते कादर खान अपने बेटे सरफराज को भी लॉन्च कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया । आखिर क्या वजह थी कि कादर खान ने अपने बेटे सरफराज को फिल्मों में लॉन्च नहीं किया । इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है ।
3 of 8
अपने बेटों के साथ कादर खान
कादर खान मशहूर एक्टर थे और घर में एक्टिंग का माहौल था। बचपन में जब उनका बेटा सरफराज टीवी देखता तो उनका मन करता वो भी एक्टिंग करें। उसी माहौल को देखते हुए सरफराज ने भी एक्टर बनने के बारे में सोचा। लेकिन सरफराज ने कभी अपने पिता को इस सपने के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अपने बेटों के साथ कादर खान
सरफराज के पिता यानि कादर खान नहीं चाहते थे कि उनका कोई भी बेटा एक्टर बने। उनका सपना था कि पहले सभी अपनी पढ़ाई पूरी करें। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब सरफराज ने अपने पिता को एक्टर बनने के बारे में बताया तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि वो कोई अमिताभ बच्चन नहीं हैं और उन पर पैसे लगाने से पहले वो दो बार सोचेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
कादर खान सरफराज खान
पिता की ऐसी बात सुनकर सरफराज को दुख तो हुआ लेकिन उन्होंने अपने दम पर कुछ करने की ठान ली। इसे किस्मत का खेल ही कहा जाएगा कि उन्हें फिल्मों में भी काम मिल गया। वो बात अलग है कि सरफराज फिल्मों में अपनी पहचान नहीं बना पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।