फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कादर खान से लेकर 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' तक, इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरीं सुर्खियां

Sun, 30 Dec 2018 07:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 30 Dec 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
kader khan to the accidental prime minister top news this week
kader khan - फोटो : File Photo

81 वर्षीय कादर खान की हालत गंभीर


एक्टर कादर खान कनाडा के अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। 81 वर्षीय कादर खान प्रोगेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर के शिकार हैं। इस बीमारी की वजह से कादर खान का दिमाग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है और स्थिति गंभीर बनी हुई है। कादर खान की पत्नी और छोटा बेटा फिलहाल मुंबई में हैं। कहा जा रहा है वह किसी भी वक्त कनाडा के लिए रवाना हो सकते हैं। कनाडा में कादर खान कुछ वक्त से अपने बेटे शहनवाज और बहू शाइस्ता के पास थे। 

kader khan to the accidental prime minister top news this week
The Accidental Prime Minister - फोटो : file photo

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका अनुपम खेर ने निभाई है। वहीं फिल्म में अक्षय खन्ना उनके मीडिया सलाहकार संजय बारू की भूमिका में हैं। यह फिल्म संजय बारू की किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर ही आधारित है। रिलीज होते ही फिल्म को लेकर विरोध देखने को मिला है। मनमोहन सिंह की राजनीतिक पार्टी यानी कांग्रेस ने फिल्म को लेकर अपना विरोध दर्ज किया है। खबरों की मानें तो 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर को देखने के बाद यूथ कांग्रेस महाराष्ट्र ने फिल्म को लेकर विरोध जताया है। 11 जनवरी को फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

kader khan to the accidental prime minister top news this week
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray - फोटो : amar ujala
'ठाकरे' का ट्रेलर आया सामने
फिल्म 'ठाकरे' इस हफ्ते रिलीज किया गया। फिल्म का ट्रेलर हिन्दी और मराठी में जारी किया गया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाला साहेब ठाकरे की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को हिन्दी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kader khan to the accidental prime minister top news this week
mithun chakraborty - फोटो : file photo

मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती
इरफान खान, सोनाली बेंद्रे और ऋषि कपूर के बाद एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिथुन के परिवार ने उन्हें अमेरिका के लॉस एंजिल्स के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। मिथुन के साथ उनके बेटे महा अक्षय चक्रवर्ती और बहू मदालसा शर्मा भी हैं। मिथुन चक्रवर्ती को साल 2009 में फिल्म लकी की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन फिल्माते वक्त चोट लग गई थी। इसके बाद से ही मिथुन लगातार पीठ दर्द की समस्या से परेशान थे। साल 2016 में भी मिथुन ने अपना इलाज करवाया था। उस दौरान उन्होंने अपने काम से छुट्टी भी ली थी। 

विज्ञापन
kader khan to the accidental prime minister top news this week
simmba - फोटो : instagram

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई 'सिम्बा'
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिम्बा इस शुक्रवार रिलीज हुई। न्यू ईयर को ध्यान में रखते हुए रिलीज हुई सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है। साल की शुरुआत रणवीर सिंह के लिए बेहद अच्छा रहा। उन्होंने पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्म दी। अब जाहिर है साल के आखिर में भी रणवीर एक हिट देना चाहेंगे। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। मेकर्स ने सिम्बा को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed