फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल के पहले महीने में आ रहे ये नए धारावाहिक, ग्रेसी सिंह दिखेंगी संतोषी माता के किरदार में

Tue, 07 Jan 2020 11:02 PM IST
anand anand रोहितास सिंह परमार
रोहितास सिंह परमार Published by: anand anand Updated Tue, 07 Jan 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kahat Hanuman Jai Shri Ram Khatron Ke Khiladi 10 these upcoming television shows of 2020
Santoshi Maa,Kahat Hanuman Jai Shri Ram - फोटो : amar ujala mumbai

बड़े परदे की ही तरह छोटे परदे की दुनिया भी नए साल में खूब मनोरंजक होने वाली है। जनवरी की शुरूआत एंड टीवी पर कहत हनुमान जयश्री राम से सोमवार से हो चुकी हैं। इस बार मनोरंजन चैनलों पर कॉमेडी, रियलिटी ड्रामा, जज्बात, साजिशें, भक्ति सब कुछ परोसने की तैयारी है। आइए आपको बताते हैं कि नए साल के पहले महीने पर छोटे परदे पर कौन से नए धारावाहिक शुरू होने वाले हैं।

Kahat Hanuman Jai Shri Ram Khatron Ke Khiladi 10 these upcoming television shows of 2020
Kahat Hanuman Jai Shri Ram - फोटो : amar ujala mumbai

कहत हनुमान जय श्री राम
सोमवार से शुरू हुए इस शो में श्री राम के परमभक्त महाबली हनुमान की कहानी को उनके बचपन के करिश्मों के साथ दिखाने की तैयारी है। इस शो को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के तहत एकदम नए अंदाज में निर्मित किया गया है। इस धारावाहिक में केसरी के रूप में जितेन लालवानी, अंजनी देवी के रूप में स्नेहा वाघ, हनुमान के रूप में एकाग्र द्विवेदी, बाली के रूप में निर्भय वाधवा, भगवान विष्णु के रूप में सुदीप साहिर, सुग्रीव के रूप में तुषार चावला, भगवान शिव के रूप में राम यशवर्धन आदि प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Kahat Hanuman Jai Shri Ram Khatron Ke Khiladi 10 these upcoming television shows of 2020
khatron ke khiladi - फोटो : file photo

खतरों के खिलाड़ी 10
खतरों के खिलाड़ी भारत में लोकप्रिय स्टंट आधारित टीवी रियलिटी शो में से एक है। शो का 10वां सीजन इसी महीने 18 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार इस शो की शूटिंग बुल्गारिया में हुई है। शो को फिर एक बार हिंदी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। करण पटेल, करिश्मा तन्ना, अदा खान, अमृता खानविलकर, तेजस्वी प्रकाश, बलराज सयाल, धर्मेश येलंडे, शिविन नारंग, रानी चटर्जी, आरजे मलिष्का जैसे चर्चित चेहरे प्रतिभागियों के रूप में इस शो का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kahat Hanuman Jai Shri Ram Khatron Ke Khiladi 10 these upcoming television shows of 2020
'नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी' - फोटो : सोशल मीडिया

नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी
इस शो की कहानी एक कम लंबाई वाली लड़की पिंकी के इर्द गिर्द घूमेगी। पिंकी की लंबाई भले ही कम है लेकिन वह आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। पिंकी की भूमिका निल बट्टे सन्नाटा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं रिया शुक्ला निभाएंगी जबकि पुनीत चौकशी उनके सपनों के राजकुमार होंगे। प्यूमोरी मेहता, भारती आचरेकर, नीलम गुप्ता, मदन त्यागी आदि भी शो में मुख्य भूमिका में होंगे। यह शो 17 जनवरी से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
Kahat Hanuman Jai Shri Ram Khatron Ke Khiladi 10 these upcoming television shows of 2020
Santoshi Maa - फोटो : amar ujala mumbai

संतोषी मां - सुनाएं व्रत कथाएं
धार्मिक धारावाहिकों में एंड टीवी का शो 'संतोषी मां : सुनाएं व्रत कथाएं' एक नए अंदाज का शो होगा। जिसमें सूत्रधार के रूप में संतोषी मां व्रत के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताएंगी। साथ ही हर व्रत के पीछे की कहानी और तैयारी के बारे में भी बताएंगी। संतोषी मां के किरदार में हम लगान, मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं ग्रेसी सिंह को देखेंगे। शो की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन अंदाजा है कि जनवरी के अंत तक इसका प्रसारण किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed