फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप की राह चले संजय लीला भंसाली, सिखा रहे इस हीरोइन को गालियां

Tue, 07 Jan 2020 11:02 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 07 Jan 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali teaching Abusive language to Alia Bhatt for Gangubai Kathiawadi
Sanjay Leela Bhansali - फोटो : file photo

हिंदी फिल्म जगत में जब भी किसी समय के परिवेश का चित्रण करना होता है तो फिल्मकार उस समय की अच्छी से लेकर बुरी बातों का फिल्माते हैं। फिल्मों में अपशब्दों का इस्तेमाल भी इसी का एक हिस्सा है। अक्सर स्क्रिप्ट की डिमांड की वजह से कलाकार गालियां देते हुए नजर आते हैं। आज के समय में अनुराग कश्यप की फिल्मों में ऐसा माहौल देखने को अक्सर मिलता है जब उनके फिल्म के पात्र भर-भर के अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। 

Sanjay Leela Bhansali teaching Abusive language to Alia Bhatt for Gangubai Kathiawadi
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

पीरियड ड्रामा फिल्में बनाने में माहिर संजय लीला भंसाली भी अनुराग की राह पर चल चुके हैं। नई जानकारी के अनुसार भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपने किरदार के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट अपशब्द बोलना सीख रही हैं। 

Sanjay Leela Bhansali teaching Abusive language to Alia Bhatt for Gangubai Kathiawadi
Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali - फोटो : social media

फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, 'आलिया के लिए उनका किरदार जिस तरह से बोलता है, उसे सुनकर वह काफी अचंभित थी। ऐसे अपशब्द आलिया के लिए पहाड़ तोड़ने की तरह है जिसे अपनाने के बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। वह अक्सर कुछ शब्दों के अर्थ पूछा करती हैं जो शब्द उनका किरदार गुस्से में बोल देता है। टीम द्वारा आलिया को उन शब्दों के अर्थ समझाने में काफी मशक्कत उठानी पड़ती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali teaching Abusive language to Alia Bhatt for Gangubai Kathiawadi
sanjay leela bhansali - फोटो : social media

आलिया को अपने किरदार के लिए काठियावाड़ी सीखने की जरूरत है। भंसाली ने इसके लिए मुंबई के कई गुजराती थियेटर कलाकारों से संपर्क किया है। उन्होंने मनोज जोशी और सुप्रिया पाठक जैसे कलाकारों से भी मदद की गुजारिश की है। आलिया करीब महीने भर की भाषा और बोल चाल पर आधारित क्लास करेंगी। दिसंबर 2019 के आखिरी हफ्ते में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। गौरतलब है कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के अलावा आलिया के खाते में  'ब्रह्मास्त्र', 'सड़क 2' और 'आरआरआर' जैसी फिल्में शुमार हैं।

पढ़ें: दो साल बाद धर्मा प्रोडक्शंस के दफ्तर से निकली 'तख्त', करण जौहर ने शुरू की सही जगहों की तलाश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed