फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी तंगी के कारण सुसाइड करने वाले थे कैलाश, बर्थडे पर जानिए सूफी गायक की जिंदगी के रोचक तथ्य

Tue, 09 Jul 2019 11:14 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 09 Jul 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Kailash Kher attempted suicide when he fail in his music career know about him on Birthday
kailash kher - फोटो : अमर उजाला
सूफी गानों के सरताज कैलाश खेर का 7 जुलाई को जन्मदिन होता है। अपनी अलग आवाज और अंदाज से बॉलीवुड को कई गानों का तोहफा देने वाले कैलाश का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ है। उनके पिता कश्मीरी पंडित थे और लोक गीतों में भी रुचि रखते थे। कैलाश को भी संगीत जा जूनून बचपन से ही चढ़ गया था। कैलाश ने 4 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। उनका ये टैलेंट देख कर न ही सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि दोस्त-रिश्तेदार सभी मंत्रमुग्ध थे। 
Kailash Kher attempted suicide when he fail in his music career know about him on Birthday
kailash kher - फोटो : file photo
बचपन में अपनी आवाज से सबका मन मोह लेने वाले कैलाश के लिए आगे की राह आसान नहीं थी। जब उन्होंने गायकी को अपनी जिंदगी बनाने की ठानी तो उनके परिवार ने इसका विरोध किया लेकिन कैलाश भी कहां हार मानने वाले थे। उन्होंने 14 साल की कच्ची उम्र में संगीत के लिए अपना घर छोड़ दिया। इस दौरान कैलाश काफी घूमे-फिरे। वो जगह-जगह जाकर लोक संगीत के बारे में पढ़ने-जानने लगे। कैलाश के लिए इतनी कम उम्र में इस रास्ते पर निकलना आसान नहीं था। रोजी-रोटी के लिए कैलाश बच्चों को संगीत के ट्यूशन देने लगे। हर बच्चे से वो 150 रुपये लेते थे और इस पैसे से अपने खाने, पढ़ाई और संगीत का खर्चा निकालते थे।
Kailash Kher attempted suicide when he fail in his music career know about him on Birthday
Kailash Kher - फोटो : file photo
साल 1999 कैलाश के लिए सबसे कठिन वर्षों में से एक रहा। ये वो दौर था जब कैलाश का जीवन अंधेरे में डूब गया था और उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही थी। कैलाश ने इस साल अपने दोस्त के साथ हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट बिजनेस शुरू किया। कैलाश और उनके दोस्त को इसमें भारी नुकसान हुआ।

अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान की खबर के अनुसार कैलाश ने इस गम में आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। डिप्रेशन के चलते उन्होंने ऋषिकेश का रुख किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद कैलाश ने साल 2001 में मुंबई का रुख किया। वहां कैलाश गुजारा करने के लिए गायकी के जो ऑफर मिलते, तुरंत अपना लेते। उनके पास स्टूडियो जाने के पैसे नहीं होते थे। घिसी हुई चप्पलें पहने कर कैलाश मुंबई की गलियां छानते थे। कैलाश के लिए ये शहर नया जरूर था लेकिन संगीत के जूनून ने उन्हें इस मुश्किल दौर में हिम्मत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kailash Kher attempted suicide when he fail in his music career know about him on Birthday
kailash kher - फोटो : अमर उजाला
कैलाश की जिंदगी में उम्मीद की किरण तब नजर आई जब वो म्यूजिक डायरेक्टर राम संपत से मिले और उन्होंने कैलाश को एड में जिंगस्ल गाने का मौका दिया। कैलाश की अलग आवाज सभी को पसंद आई। इसके बाद तो कैलाश के पास जिंगल्स की लाइन लग गई। उन्होंनो पेप्सी से लेकर कोका-कोला जैसे बड़े ब्रैंड्स के लिए जिंगल्स गाए। जहां टीवी में उनका नाम बढ़ता जा रहा था वहीं बॉलीवुड की राह अब भी उनसे कोसों दूर थी। फिल्मों में गाने के लिए कैलाश को काफी मेहनत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Kailash Kher attempted suicide when he fail in his music career know about him on Birthday
कैलाश खेर - फोटो : इंडिया डॉट काम
इस मेहनत का फल उन्हें 'अंदाज' फिल्म में मिला। इस फिल्म में कैलाश मे 'रब्बा इश्क न होवे' गाना गाया था। ये गाना आते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया। इसके बाद 'वैसा भी होता है' पार्ट 2 में कैलाश ने गाना 'अल्लाह के बंदे' गाया। इस गाने की लोकप्रियता ऐसी है कि कैलाश आज भी इसी गाने से जाने जाते हैं। इसके बाद कैलाश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉलीवुड में उन्होंने 'रब्बा', 'ओ सिकंदर' और 'चांद सिफारिश' जैसे गाने गाए हैं। इनमें से दो गानों के लिए कैलाश को फिल्मफेयर का बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed