सब्सक्राइब करें

Kaisi Yeh Yaariaan: खत्म हुआ इंतजार! जल्द आने वाला है 'कैसी ये यारियां' का चौथा सीजन, यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 May 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
Kaisi Yeh Yaariaan: Parth Samthaan and Neeti Taylor will reunite for the fourth season of show
'कैसी ये यारियां' - फोटो : सोशल मीडिया

पार्थ समथान और नीति टेलर के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। एक बार फिर इनकी जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। दरअसल पॉपुलर शो 'कैसी ये यारियां' का चौथा सीजन आने वाला है, जिसमें इन दोनों की जोड़ी नजर आएगी। बता दें कि यह चौथी बार है, जब दोनों की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। इससे पहले शो के तीन सीजन में ये दोनों दर्शकों के दिलों पर राज कर चुके हैं। शो 'कैसी ये यारियां' के चाहने वालों की कमी नहीं है। यह सबसे धमाकेदार कल्ट शो में शुमार है। खासतौर से युवाओं के बीच यह शो बेहद पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि इस शो के तीन सीजन पहले ही धमाल मचा चुके हैं। 'कैसी ये यारियां' शो के पहले दो सीजन को एमटीवी पर और तीसरे सीजन को वूट पर प्रसारित किया गया था। तीसरा सीजन खत्म होते ही फैंस ने चौथे सीजन की मांग शुरू कर दी थी। अब उनके यह इंतजार पूरा होने जा रहा है।

Trending Videos
Kaisi Yeh Yaariaan: Parth Samthaan and Neeti Taylor will reunite for the fourth season of show
नीति-पार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

नए सितारों की होगी एंट्री
कहा जा सकता है कि पार्थ और नीति की जोड़ी की वापसी के बाद प्रशंसकों को जश्न मनाने की एक वजह मिल गई है। वूट ने यूथ के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले इस पसंदीदा फिक्शन शो के चौथे सीजन का पहले ही ऐलान कर दिया था। तीन सफल सीजन के बाद पॉपुलर रोमांटिक ड्रामा करीब चार साल बाद कमबैक कर रहा है। अपनी मूल स्टारकास्ट के अलावा 'कैसी ये यारियां' के आगामी सीजन में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। इसमें माणिक (पार्थ का किरदार) और नंदिनी (नीति टेलर) की जिंदगी का नया चैप्टर शुरू होगा। पार्थ समथान, नीति टेलर, किश्वर मर्चेंट, अयाज खान और मेहुल निसार समेत कई दमदार सितारे इस शो के चौथे सीजन में जान फूंकते नजर आएंगे। इस पॉपुलर शो में आयुष शौकीन, सागर पारेख और पलाश तिवारी की एंट्री हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaisi Yeh Yaariaan: Parth Samthaan and Neeti Taylor will reunite for the fourth season of show
पार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

नए अंदाज में दिखाई जाएगी प्रेम कहानी
शो का फोकस मनन यानी माणिक मल्होत्रा और नंदिनी मूर्ति पर रहेगा। इनकी प्रेम कहानी को नए अंदाज में दिखाया जाएगा। बता दें कि पार्थ समथान इस शो के मुख्य किरदार हैं। उनका कहना है, 'किसी भी शो के लिए सालों तक प्रासंगिक बने रहना दुर्लभ होता है। और 'कैसी ये यारियां' दशकों से ऐसा करने में सफल रहा है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरें। उम्मीद है कि दर्शक पिछले सभी सीजन की तरह इस सीजन पर भी बेशुमार प्यार लुटाएंगे।' पार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा, 'आखिर देश का सबसे पॉपुलर यूथ शो वापस आ रहा है। क्रेजी सीजन के लिए तैयार हो जाइए।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Parth Samthaan (@the_parthsamthaan)

Kaisi Yeh Yaariaan: Parth Samthaan and Neeti Taylor will reunite for the fourth season of show
नीति टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

'दर्शकों का प्यार मिलता रहेगा'
'कैसी ये यारियां' के चौथे सीजन को लेकर नीति टेलर ने कहा, 'मैं शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रही हूं। इस शो को जिस कदर दर्शकों का प्यार मिला है, वह कल्पना से परे है। मैं खुद को लकी मानती हूं कि इस शो का हिस्सा बन सकी, जिसे फैंस का इतना प्यार मिलता रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'चौथा सीजन आ रहा है और यह हमारे ऊपर एक जिम्मेदारी है कि दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरें। हमें उम्मीद है कि दर्शकों का प्यार मिलता रहेगा।' नीति ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के चौथे सीजन को लेकर जानकारी साझा की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nititaybawa (@nititaylor)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed