फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर ने सबके सामने काजल अग्रवाल को जबरन किया Kiss, वायरल हुआ वीडियो

Wed, 14 Nov 2018 05:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
kajal aggarwal and chota k naidu kissing video has been viral
Kajal Aggarwa - फोटो : social media
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली मशहूर अदाकार काजल अग्रवाल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो में साउथ फिल्म के अभिनेता छोटा के नायडू उन्हें जबरन किस करते दिख कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स और काजल अग्रवाल के फैंस इस वीडियो को जमकर वायरल भी कर रहे हैं।
kajal aggarwal and chota k naidu kissing video has been viral
kajal Aggarwal - फोटो : file photo
दरअसल यह घटना उस समय की है जब काजल अग्रवाल और को-स्टार छोटा के नायडू अपनी आने वाली फिल्म 'कवचम' के टीजर लॉन्च में पहुंचे। इस दौरान छोटा के नायडू काजल अग्रवाल से गले मिले और फिर सबके सामने उनकी गर्दन पर किस कर दिया। छोटा के नायडू के इस व्यवहार को देखकर खुद काजल अग्रवाल भी हैरान रह गईं। छोटा के नायडू ने उन्हें जैसे ही किस किया वह कुछ पल के लिए चौंक गईं फिर वह ऐसे करके दिखाने लगी जैसे कुछ हुआ ही न हो।
 
kajal aggarwal and chota k naidu kissing video has been viral
kajal Aggarwal - फोटो : file photo
वहीं छोटा के नायडू ने काजल अग्रवाल को जबरन किस करने पर सफाई देते हुए कहा- 'तुमने फीमेल एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा को किस किया तो मैंने तुम्हें कर लिया।' वहीं या बात सुनकर काजल को हैरानी हुई और उन्होंने बात को खत्म करते हुए कहा - ''चलो कोई बात नहीं, नायडू मेरे फैमिली जैसे हैं।' अब छोटा के नायडू और काजल अग्रवाल का किस वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@kajalaggarwal.offl ♥️

A post shared by KAJAL AGGARWAL ♥️ (@kajalaggarwal.offl) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kajal aggarwal and chota k naidu kissing video has been viral
kajal Aggarwal - फोटो : file photo
वहीं बात करें काजल अग्रवाल की फिल्म 'कवचम' की तो इसमें उनके साथ अभिनेता बेल्लमकोंडा श्रीनिवास मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अभिनेत्री महरीन पीरजादा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में श्रीनिवास पहली बार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। बीते फिल्म 'कवचम' का टीजर रिलीज किया गया जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
kajal aggarwal and chota k naidu kissing video has been viral
kajal aggarwal - फोटो : file photo
आपको बता दें कि अभिनेत्री काजल अग्रवाल साउथ सिनेमा की सुपरहिट हीरोइनों में से एक मानी जाती हैं। साउथ की फिल्मों के अलावा उन्होंने सिंघम, स्पेशल 26 और दो लफ्जों की कहानी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed