फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से ठीक पहले होने वाले पति के साथ इस अंदाज में दिखीं काजल अग्रवाल, वायरल हो रही रोमांटिक तस्वीर

Fri, 30 Oct 2020 05:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 30 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu Romantic Photo Goes Viral Before Wedding
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @aggarwalkajju

बॉलीवुड में इन दिनों शहनाइयों का मौसम आया है। सिंगर नेहा कक्कड़ के बाद अब अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। काजल बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। इस समय काजल और गौतम की शादी पर सभी की निगाहें हैं तो वहीं काजल भी फैंस को ट्रीट देने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं।

Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu Romantic Photo Goes Viral Before Wedding
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/wekafawa

हाल ही में काजल अग्रवाल की मेहंदी और हल्दी की रस्म की तस्वीरें आईं। बीते दिन यानी 29 अक्तूबर को काजल और गौतम की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई है। कोविड महामारी को देखते हुए ये रस्म वर और वधु पक्ष की एक साथ की गई। दोनों रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं।

Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu Romantic Photo Goes Viral Before Wedding
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial

अब काजल की एक तस्वीर और सामने आई है जिसमें वह अपने होने वाले पति गौतम के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। काजल और गौतम की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों का शादी से पहले ये रोमांटिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu Romantic Photo Goes Viral Before Wedding
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/wekafawa

बता दें कि अपनी हल्दी की रस्म में काजल गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की पारंपरिक ड्रेस के साथ ही फूल की माला और कान के बूंदे भी पहने हुए हैं। काजल की शादी में कोरोना महामारी को देखते हुए कम ही लोगों को निमंत्रण दिया गया है। शादी समारोह में केवल काजल और गौतम के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Kajal Aggarwal and Gautam Kitchlu Romantic Photo Goes Viral Before Wedding
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial

गौरतलब है कि काजल ने अपनी शादी की घोषणा छह अक्तूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। वहीं कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट की थी। जिसके कुछ दिन बाद दशहरे के मौके पर काजल ने अपने होने वाले पति गौतम किचलू के साथ भी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। बता दें कि काजल और गौतम आज 30 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक ने लगाया बिग बॉस पर फेवरिटिज्म का आरोप, कहा- 'वो लोग TRP दे रहे हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed