फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां के जन्मदिन पर काजल अग्रवाल ने कुछ इस तरह बयां किया प्यार, साझा की शादी की अनदेखी तस्वीरें

Sun, 20 Dec 2020 11:37 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 20 Dec 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
kajal aggarwal shares a beautiful birthday note to her mother and shares unseen photographs from her wedding
काजल अग्रवाल और उनकी मां - फोटो : Instagram - kajalaggarwalofficial

जन्मदिन की धूम ऐसी होती हैं कि हम उसी स्पेशल तरीके से मनाना पसंद करते हैं या फिर कुछ स्पेशल लिखकर उन्हें अपना प्यार देते हैं। ठीक ऐसा ही दक्षिण और बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने किया है। काजल ने अपनी मां के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारा बर्थडे नोट लिखा है और अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। हर तस्वीर में दोनों के प्यार और मजबूत रिश्ते की झलक दिखाई दे रही है।

kajal aggarwal shares a beautiful birthday note to her mother and shares unseen photographs from her wedding
काजल अग्रवाल और उनकी मां - फोटो : Instagram - kajalaggarwalofficial

काजल अग्रवाल ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक खूबसूरत और प्यारभरा नोट लिखा है और शादी की बेहद खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। काजल अग्रवाल ने एक लंबा सा नोट लिखा। उन्होंने कहा कि जब लोग यह कहते हैं कि आप अपनी मां की तरह दिखती हो या उनकी और आवाज मिलती-जुलती है तो मुझे बहुत खुशी होती है। काजल ने लिखा कि मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। दुनिया की सबसे खूबसूरत और उज्जवल लड़की को जन्मदिन की बधाईयां। कृष्णा अपने पसंदीदा लोगों में हमेशा आपको रखें।

View this post on Instagram

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial)

kajal aggarwal shares a beautiful birthday note to her mother and shares unseen photographs from her wedding
काजल अग्रवाल और उनकी मां - फोटो : Instagram - kajalaggarwalofficial

बता दें कि हाल ही में काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद दोनों हनीमून पर भी गए थे और अब काजल अग्रवाल दोबारा अपने काम पर वापस आ गई हैं और हैदराबाद में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kajal aggarwal shares a beautiful birthday note to her mother and shares unseen photographs from her wedding
सास के साथ काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

इससे पहले काजल ने अपनी सास के साथ की तस्वीरें भी साझा की थीं। ये तस्वीरें काजल की शादी के दौरान की हैं। तस्वीर में अभिनेत्री और उनकी सास के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जा सकती है। एक तस्वीर में काजल अपनी सास के हाथ पर किस करती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों साथ में पोज दे रही हैं।

विज्ञापन
kajal aggarwal shares a beautiful birthday note to her mother and shares unseen photographs from her wedding
सास के साथ काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

काजल ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा था कि मैं इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकती कि आप मेरी जिंदगी में हैं। जन्मदिन मुबारक हो मां।‘ इसके साथ काजल ने सास धीरा किचलू को टैग भी किया है। काजल की बहन निशा अग्रवाल ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे धीरा आंटी।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed