बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ बीते 30 अक्तूबर को शादी की थी। उनकी शादी को एक महीना हो चुका है। इस मौके पर उन्होंने अपने रिसेप्शन की कई तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह अपने पति के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हंसी, मजाक, प्यार और सारी अच्छी चीजों के लिए तुम हो, गौतम किचलू।‘ इसके साथ ही काजल ने हार्ट इमोजी बनाया है।
काजल अग्रवाल के रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, पति के साथ यूं कर रहीं मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ बीते 30 अक्तूबर को शादी की थी। उनकी शादी को एक महीना हो चुका है। इस मौके पर उन्होंने अपने रिसेप्शन की कई तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह अपने पति के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हंसी, मजाक, प्यार और सारी अच्छी चीजों के लिए तुम हो, गौतम किचलू।‘ इसके साथ ही काजल ने हार्ट इमोजी बनाया है।
दूसरी तस्वीर के साथ काजल ने कैप्शन में लिखा, ‘काश, क्रॉकम्बूश (कैरेमलाइज फ्रूट्स से तैयार किया गया मिठाई का पहाड़) हो, जिसे हम साथ खा सकें। शादी के एक महीना होने पर बधाई। समय बहुत जल्दी उड़ जाता है।”
ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में काजल और गौतम साथ में हैं। दोनों एक दूसरे को प्यार से देख रहे हैं। काजल ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘पति।‘
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial)
काजल शादी के बाद से ही काफी चर्चाओं में रही हैं। इससे पहले उन्होंने शादी की आफ्टरपार्टी सेलिब्रेशन की एक अनदेखी तस्वीर साझा की थी। जिसमें वह अपनी बहन और दोस्तों के साथ पोज देती हुई नजर आईं।
बता दें कि इन दिनों काजल और गौतम किचलू हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने हनीमून के लिए मालदीव को चुना। काजल ने मालदीव से कई तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें से कुछ तस्वीरों में वे अंडरवॉटर भी दिखीं।
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial)