Kajol: काजोल-अजय देवगन ने कुछ ऐसे मनाया नए साल का जश्न, परिवार संग शेयर की मस्ती भरी तस्वीरें
काजोल और अजय देवगन ने नए साल के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इसमें काजोल के साथ उनकी मां और अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल ने अपनी पोस्ट पर लिखा, ये किसी फिल्म के खत्म होने से ज्यादा शानदार है। आप सभी को आने वाले साल की बधाई। आपके घर मेहमान आते रहें, आपकी टेबल खाने से भरी रहे। आप सभी खूब पार्टी करते रहें। आपके पड़ोसी हमेशा कम्प्लेन करें कि आपकी पार्टी कितनी लंबी और कितनी बड़ी होती हैं। आप खुश रहें और दुनिया को भी खुशियां बांटते रहें।
काजोल के इस सेलिब्रेशन में उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं। काजोल अपनी मां को गले लगाती नजर आ रही हैं। काजोल की मस्ती भरी तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया है। फैंस ने काजोल की मां की खूबसूरती की भी तारीफ की है।
काजोल की तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया है। कमेंट में काजोल को उनके फैंस ने नए साल की बधाई दी है। फैंस ने लिखा- हैप्पी न्यू ईयर क्वीन। एक अन्य फैन ने लिखा- आप ऐसे ही मुस्कुराती रहें। काजोल और अजय की जोड़ी को भी फैंस ने बहुत सारा प्यार दिया है।
काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस साल रिलीज हुई फिल्म दो पत्ती में नजर आईं। काजोल को इस फिल्म में कृति सेनन के साथ देखा गया। इस फिल्म को फैंस ने खूब प्यार दिया। वहीं, अजय देवगन की फिल्मों की बात करें तो वे इस साल 'मैदान' और 'औरों में कहां दम था' जैसी फिल्मों में नजर आए।

कमेंट
कमेंट X