Alia-Ranbir: कपूर परिवार ने साथ मिलकर किया नए साल का स्वागत, देखें रणबीर-आलिया और राहा की खूबसूरत तस्वीरें
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पूरे परिवार के साथ नए साल का स्वागत किया है। इस जश्न की तस्वीरें नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में सोनी राजदान, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और राहा नजर आ रही हैं। तस्वीर में रिद्धिमा कपूर के साथ उनकी बेटी समारा भी दिखाई दे रही हैं। नीतू कपूर ने फैंस को नए साल की बधाई दी है।
रिद्धिमा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए साल के समारोह की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें रिद्धिमा कपूर अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। रिद्धिमा कपूर ने लिखा, पार्टी अभी शुरू हुई है। साल 2025 चमकने के लिए तैयार है। इंस्टाग्राम फैमली को नए साल की शुभकामनाएं।
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)
न्यू ईयर की इस पार्टी से सोनी राजदान ने भी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें रात के 12 बजते ही रणबीर कपूर आलिया भट्ट के पास आते दिखाई दे रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X