{"_id":"6774a05fc2261c338f049795","slug":"welcome-2025-bollywood-upcoming-movies-from-january-to-december-azaad-sikandar-war-2-alpha-raid-2-housefull-5-2025-01-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Welcome 2025: 12 महीने, 12 फिल्में, नए साल में फ्रेंचाइजी से बेड़ा पार, या फिर दिखेगा नए चेहरों का चमत्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Welcome 2025: 12 महीने, 12 फिल्में, नए साल में फ्रेंचाइजी से बेड़ा पार, या फिर दिखेगा नए चेहरों का चमत्कार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 01 Jan 2025 08:20 AM IST
सार
Welcome 2025: साल 2025 में हिंदी सिनेमा के बहुत महत्वपूर्ण है। इस साल 12 महीने और बड़ी 12 फिल्में रिलीज होंगी, जिनसे न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की दिशा तय होगी, बल्कि इन फिल्मों के जरिए यह देखने को मिलेगा कि क्या फ्रेंचाइजी फिल्मों का दबदबा कायम रहेगा या फिर नए चेहरे और कंटेंट का जादू दर्शकों को आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
1 of 13
साल 2025 की आगामी हिंदी फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2025 में हिंदी सिनेमा क्या और कौन से गुल खिलाने वाला है, इसकी पहली झलक साल के पहले महीने से ही मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद जनवरी से लेकर दिसंबर तक रिलीज की कतार में लगी इन 12 फिल्मों पर हिंदी सिनेमा की न सिर्फ आस टिकी है, बल्कि इन्हीं फिल्मों से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की दिशा भी तय होने वाली है।
2 of 13
'आजाद' फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
जनवरी 17: आजाद
अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा और अभिनेता अजय देवगन के भांजे अमन देवगन फिल्म ‘आजाद’ से बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। अजय की बहन नीलम के बेटे अमन ने भी अपने मामा की तरह एक्शन को ही अपनी पहली सीढ़ी बनाया है। फिल्म के निर्देशक हैं अभिषेक कपूर जिनकी पिछली तीन फिल्में ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘केदारनाथ’ और ‘फितूर’ रही हैं।
यह भी पढ़ें- South Vs Bollywood: बोनी कपूर का अनादर करने के लिए नागा वामसी पर भड़के संजय गुप्ता, विवाद में कूदे हंसल मेहता
3 of 13
लवयापा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फरवरी 07: लवयापा
प्रदीप रंगनाथन की तमिल फिल्म ‘लव टुडे’ की रीमेक के तौर पर बनी रही फिल्म ‘लवयापा’ से अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद की बड़े परदे पर बोहनी हो रही है। जुनैद की पहली फिल्म ‘महाराज’ है लेकिन ये सीधे ओटीटी पर रिलीज हो गई। फिल्म ‘लवयापा’ को आमिर के पुराने सहयोगी अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है। इसी फिल्म से निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर बड़े परदे पर डेब्यू करेंगी।
यह भी पढ़ें- SSMB 29: इस ऐतिहासिक जगह पर होगी 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग, एसएस राजामौली और महश बाबू ने बनाई यह योजना
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मार्च 28: सिकंदर
अभिनेता सलमान खान नए साल में नजर आएंगे फिल्म ‘सिकंदर’ में। हिंदी में ‘गजनी’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके ए आर मुरुगदास की इस फिल्म में सलमान खान का एक्शन अवतार ही दिखेगा। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में फिल्म ‘पुष्पा’, ‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ की हीरोइन रश्मिका मंदाना फीमेल लीड कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 13
जाट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अप्रैल 10: जाट
फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल की ये अगली फिल्म है। ‘पुष्पा’ सीरीज बनाने वाली साउथ सिनेमा की कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने निर्देशक गोपीचंद मलीनेनी की इस फिल्म में भी पैसा लगाया है। रेजिना कसांड्रा और संयमी खेर फिल्म की हीरोइन हैं और रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह व उपेंद्र लिमये जैसे दमदार कलाकार भी इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।