{"_id":"6773bd9da0304a302a0b77d8","slug":"parikshit-sahni-celebrates-his-birthday-today-on-1-january-son-of-famous-actor-balraj-sahni-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parikshit Sahni Birthday: राजकुमार हिरानी की फिल्मों में कई बार दिखा यह चेहरा, पहचाना कौन है यह दिग्गज अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parikshit Sahni Birthday: राजकुमार हिरानी की फिल्मों में कई बार दिखा यह चेहरा, पहचाना कौन है यह दिग्गज अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 01 Jan 2025 08:00 AM IST
सार
Parikshit Sahni Birthday: परीक्षित साहनी आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। परीक्षित साहनी बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें उनके पिता बलराज साहनी की तरह ही नैचुरल एक्टिंग के लिए जाना जाता है। परीक्षित हिंदी सिनेमा के एक बड़े स्टार के बेटे थे, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें भी काफी स्ट्रगल करना पड़ा। परीक्षित ने राजकुमार हिरानी की फिल्मों में भी अभिनय किया है।
मशहूर अभिनेता बलराज साहनी के बेटे और लेखक भीष्म साहनी के भतीजे हैं परीक्षित साहनी। परीक्षित आज 1 जनवरी को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। परीक्षित का जन्म 1 जनवरी 1939 को ब्रिटिश भारत (वर्तमान में पाकिस्तान) में हुआ था। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए परीक्षित ने अपने लिए शानदार और चैलेंजिंग किरदार चुने और सफलता भी हासिल की। उन्होंने राजकुमार हिरानी के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया है।
2 of 6
परीक्षित साहनी का आज जन्मदिन है
- फोटो : इंस्टाग्राम@parikshit_sahni_official
राजकुमार हिरानी की फिल्मों में किया है अभिनय
परीक्षित साहनी ने राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्में 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट' और 'पी के' में बेहतरीन अभिनय किया है और उन्होंने 2023 में राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी अभिनय किया है। इस फिल्म के लिए उन्हें 40 लाख की फीस दी गई थी।
3 of 6
बलराज साहनी के बेटे हैं परिक्षित साहनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@parikshit_sahni_official
बलराज साहनी के बेटे हैं परिक्षित साहनी
परीक्षित ने अपनी प्रमंभिक शिक्षा मैट्रिक पास की फिर 1958 मे भौतिक शास्त्र से स्नातक मुंबई से किया। परीक्षित के पिता बलराज साहनी अभिनेता बनने से पहले इंग्लिश के टीचर थे और साथ ही परीक्षित के पिता एक फ्रीडम फाइटर भी थे। बलराज साहनी ने बेटे परीक्षित को पढ़ाई के लिए बोर्डिंग भेजा गया था। बलराज साहनी ने पहली शादी दमयंती साहनी से की थी, दोनों के बेटे हैं परीक्षित साहनी। दमयंती की मृत्यु 1947 में तब हो गई, जब परीक्षित काफी छोटे थे। पहली पत्नी की मौत के 2 साल बाद बलराज साहनी ने संतोष चंदोख से दूसरी शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बतौर असिस्टेंट काम कर चुके हैं परीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम@parikshit_sahni_official
अभिनेता बनने से पहले बतौर असिस्टेंट काम कर चुके हैं परीक्षित
परीक्षित ने सबसे पहले राज कपूर के साथ फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में बतौर असिस्टेंट काम किया। परीक्षित मॉस्को में रहे थे, वह रशियन कल्चर से भली-भांति वाकिफ थे। इस फिल्म में परीक्षित ने राज कपूर की मदद की और फिर इसके बाद उन्हें 'अनोखी रात' में काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
5 of 6
संजीव कुमार के कहने पर बदला था नाम
- फोटो : इंस्टाग्राम@parikshit_sahni_official
संजीव कुमार के कहने पर बदला था नाम
1968 में अनोखी रात में काम करने के दौरान संजीव कुमार ने उन्हें नाम बदलने की सलाह दी। ये सलाह मानकर परीक्षित साहनी ने अपना नाम अजय रखा लिया, लेकिन कुछ साल बाद वह एक बार फिर अपने पुराने नाम पर लौट आए। परीक्षित साहनी को सबसे ज्यादा फेम 'गुल गुलशन गुलफाम' में बैरिस्टर विनोद का किरदार निभाकर मिला।
Yash-Toxic: क्या यश की 'टॉक्सिक' होगी इस साल की वैश्विक रिलीज? हॉलीवुड के वितरकों से चल रही बातचीत
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।