करिश्मा कपूर बॉलीवुड में इन दिनों फिर से एक्टिव हो चुकी हैं। वह वेब सीरीज में नजर आ रही हैं, फिल्मों और टीवी रियालिटी शो का हिस्सा बन रही हैं। साल 2024 में भी करिश्मा काफी लाइमलाइट में बनी रहीं। यह साल उनके लिए कैसा रहा? और साल के आखिर दिन को वह जंगल सफारी में कैसे मना रही हैं, जानिए?
Karisma Kapoor: साल के आखिरी दिन जंगल में शेरों संग करिश्मा कपूर, 2024 को लेकर क्या कहा?
साल 2024 का आखिरी दिन है, बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की पोस्ट कर रहे हैं। करिश्मा कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकांउट पर एक अपनी वैकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही साल 2024 उनके लिए कैसा रहा, इस पर भी इंस्टा पोस्ट की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्मा ने शेरों की तस्वीर साझा की
करिश्मा कपूर ने 31 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर कुछ फोटो शेयर की। जिसमें वह जंगल सफारी का आनंद ले रही हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा ने सेल्फी भी क्लिक की है। साथ ही अगली तस्वीरों में जंगल सफारी के दौरान शेरों की फोटो खींची है। वहीं आखिर तस्वीर में डूबते हुए सूरज की तस्वीर है। इसके साथ ही करिश्मा साल के आखिरी दिन को अलविदा कह रही हैं।
खत्म होते साल का आभार किया व्यक्त
अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर करिश्मा कपूर ने जो जंगल सफारी की तस्वीरें साझा की हैं, उनके साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन में करिश्मा लिखती हैं- ‘ साल का अंत कृतज्ञता के साथ करें।’ इस तरह से वह साल 2024 को लेकर आभार व्यक्त कर रही हैं।
क्यों खास रहा साल 2024
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट भी की है। जिसमें वह बताना चाह रही हैं कि साल 2024 उनके लिए कैसा रहा। इस पोस्ट में लिखा है- ‘साल खत्म हो रहा है, तो हर उस शख्स को थैंक यू, जिसने मुझे गले लगाया, प्यार दिया, मेरे सीक्रेट छुपाए, प्यार से बात की और मदद की।’ इस पोस्ट के जरिए करिश्मा कपूर ने जता दिया कि साल 2024 उनके लिए पॉजिटिव ही रहा है।’
Year Ender 2024: इस साल बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने किया राज, 500 करोड़ रुपये के क्लब में हुईं शामिल
करिश्मा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अगर साल 2024 में करिश्मा कपूर के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह एक सीरीज ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आईं। वहीं रियालिटी शाे ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 4’ में बतौर जज भी दिखीं। अगले साल के प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो करिश्मा फिल्म ‘अंदाज अपना अपना 2’ का हिस्सा बन सकती हैं, इस फिल्म जल्द ही बनाया जाएगा, ऐसी खबर आई थी।