फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैनेटरी नैपकीन पर GST को लेकर एक्ट्रेस काजोल ने बोल दी ऐसी बात, वीडियो हो गया वायरल

Wed, 17 Jan 2018 01:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
kajol big statement on gst of sanitary pads video goes viral

सैनेटरी पैड्स पर जीएसटी के खिलाफ जहां एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और सोनम कपूर ने अपनी आवाज उठाई है, वहीं एक्ट्रेस काजोल ने इसे सही ठहराते हुए एक बड़ा बयान दे दिया है। एक कार्यक्रम में काजोल ने सैनेटरी पैड्स पर जीएसटी को सही ठहराते हुए कहा है कि दूध और चावल जैसी चीजों पर भी तो टैक्स लगते हैं तो फिर इस पर क्यों नहीं।



पढ़ेंः सैफ की बेटी के साथ विकास गुप्ता की फोटो वायरल, पूल में ऐसे कपड़ों में खुलेआम दिया पोज

kajol big statement on gst of sanitary pads video goes viral

दरअसल काजोल स्वच्छ भारत अभियान की अंबेसडर बनाए जाने के बाद एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थीं। इस प्रोग्राम में उनसे सैनेटरी पैड्स पर लगाए जा रहे 12 प्रतिशत जीएसटी को लेकर सवाल पूछा गया। इस सवाल को पहले तो काजोल ने ये कहते हुए टाल दिया कि उन्हें इसमें कोई वित्तिय विशेषता हासिल नहीं है।

kajol big statement on gst of sanitary pads video goes viral

काजोल के इस जवाब के बाद वही सवाल दूसरे तरीके से दोहराया गया। इस बार काजोल को जवाब देना ही पड़ा। काजोल ने कहा कि जहां तक महिलाओं के सैनेटरी पैड्स का सवाल है तो ये देखना चाहिए कि दूध और चावल पर भी टैक्स लगता है। ऐसा नहीं है कि ये चीजें टैक्स फ्री हैं। तो ये पूरी तरह सरकार पर निर्भर करता है कि वो किन चीजों को टैक्स के दायरे में देखती है और किन चीजों पर किताना टैक्स लगाती है। देखें वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
kajol big statement on gst of sanitary pads video goes viral

आपको बता दें कि देश में महंगे सैनेटरी पैड्स के चलते काफी बड़ी संख्या में महिलाएं इसका इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। इसी मुद्दे पर अक्षय खन्ना और सोनम कपूर की फिल्म 'पैडमैन' जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर और ट्विंकल खन्ना ने कई मौकों पर सब लोगों को सामने सैनेटरी पैड्स पर लगने वाले 12 प्रतिशत टैक्स का विरोध किया है। ऐसे में काजोल का ये बयान विवाद पैदा कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed