बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल का आज जन्मदिन है। काजोल का जन्म 05 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। काजोल की मां तनुजा और नानी शोभना भी सफल बॉलीवुड अभिनेत्री रही हैं। काजोल के पिता शोमू मुखर्जी फिल्म निर्देशक थे। काजोल ने कई फिल्मों में शानदार भूमिका निभाई है लेकिन फिल्म 'गुप्त' में खलनायिका के रोल में उन्होंने सभी को चौंका दिया था। फैंस ने परदे पर पहली बार उनका ये रूप देखा था और उनका निभाया किरदार काफी पसंद भी किया गया था। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने परदे पर नेगेटिव किरदार निभाकर भी लोकप्रियता हासिल की।
नेगेटिव रोल निभाकर भी हिट हुईं ये पांच हसीनाएं, काजोल का ये खतरनाक रूप देख चौंक गया था हर एक फैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणा ईरानी
नब्बे के दशक के अंत तक हीरोइन भी विलेन बनने को राजी थी। अरुणा ईरानी को 1992 में आई अनिल कपूर और माधुरी की फिल्म 'बेटा' में नेगेटिव किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है। सौतेली मां बनीं अरुणा ईरानी ने अपने इस किरदार को अमर कर दिया। उन्होंने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उनसे नफरत करने लगे। अरुणा ईरानी अपने फिल्मी करियर का टर्निंग पॉइंट अनिल कपूर के साथ आई फिल्म बेटा को मानती हैं।
रेखा
सिर्फ हीरोइन ही नहीं, विलेन और वैंप बनकर भी रेखा ने दर्शकों का दिल जीता है। रेखा को अपनी अदाकारी साबित करने के कई मौके मिले और हर बार उन्हें फैंस को हैरान ही किया। फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में रेखा ने मैडम माया का रोल किया था। ये रोल आज भी बहुत फेमस है। इस रोल के लिए उन्हें कई अवॉर्ड मिले, लेकिन इनमें से खास था उन्हें मिला वेस्ट विलेन का स्टार स्क्रीन अवॉर्ड।
प्रियंका चोपड़ा
साल 2004 में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर स्टारर फिल्म ऐतराज सुपरहिट रही थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के नेगेटिव किरदार को इतना पसंद किया गया था कि उन्हें बेस्ट विलेन के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
उर्मिला मातोंडकर
रजत मुखर्जी के निर्देशन में बनी प्यार तूने क्या किया फिल्म में रिया के किरदार में उर्मिला मातोंडकर एक पागलों की तरह प्यार करने वाली लड़की के किरदार में नजर आईं। इस फिल्म में रिया के किरदार को दर्शकों ने और समीक्षकों ने इतना पसंद किया कि उन्हें ही इस फिल्म का हीरो घोषित कर दिया। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए उर्मिला को सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक किरदार के फिल्म फेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।