The Trial Trailer: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार काजोल, 'द ट्रायल' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी है। उनकी एक्टिंग के लोग दिवाने हैं। काजोल ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी है। उनकी एक्टिंग के लोग दिवाने हैं। काजोल ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। जब भी वह पर्दे पर आती हैं तो एक अलग ही छाप छोड़ जाती हैं। काजोल इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसका मोशन पोस्टर शेयर किया था। अब इस वेब शो का ट्रेलर सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस वकील के किरदार में खूब जम रही हैं।
वेब सीरीज के इस ट्रेलर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज है। जिसमें काजोल एक तेज तर्रार वकील, मां और पत्नी नायिका सेनगुप्ता की भूमिका निभाने वाली हैं। जो अपनी लाइफ की परेशानियों से जूझती हुई नजर आने वाली हैं। ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- ‘परीक्षा जितनी कठिन होगी, वापसी उतनी ही कठिन होगी।
इस सीरीज का ऐलान करने के लिए काजोल ने एक पब्लिसिटी स्टंट का सहारा लिया था। दरअसल काजोल ने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए और एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन के सबसे कठिन ट्रायल में से एक का सामना कर रही हूं।' कैप्शन में लिखा था, 'सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।' जिसके बाद काजोल के चाहने वाले निराश हो गए थे। लेकिन बाद में काजोल ने इस वेब सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए सबको हैरान कर दिया। उनके सभी इंस्टाग्राम पोस्ट भी वापस आ गए थे।
काजोल ने पोस्टर शेयर करते हुए काजोल ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- जितना मुश्किल आपका ट्रायल होता है उतनी ही मजबूती से आप वापसी करते हैं। मेरे कोर्टरूम ड्रामा द ट्रायल- प्यार कानून धोखा का ट्रेलर देखें 12 जून को। इसी के साथ काजोल के सभी इंस्टाग्राम पोस्ट भी वापस आ गए थे। बता दें कि काजोल की यह वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है।