भारतीय सिनेमा के शानदार निर्देशकों में गिने जाने वाले मणिरत्नम एक से बढ़कर एक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। मणिरत्नम के साथ पूरे देश का हर कलाकार काम करने के लिए तरसता है, लेकिन बहुत से स्टार्स ने उनके साथ न चाहते हुए भी फिल्में करने से मना किया है। इनमें बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री काजोल का नाम भी शामिल है। इस बात का खुलासा 'कॉफी विद करण 8' में पहुंची काजोल के सामने करण जौहर ने किया है। चलिए जानते हैं काजोल ने ऐसा क्यों किया...
Kajol: 'काजोल को ऑफर की गई थी दिल से लेकिन..' , करण जौहर ने कॉफी विद करण 8 में अभिनेत्री की भूल का किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर 'कॉफी विद करण 8' के एपिसोड में खुलासा करेंगे कि मणिरत्नम ने एक फोन कॉल पर काजोल से संपर्क किया था और उन्होंने यह मानकर फोन काट दिया था कि यह एक मजाक था। मणिरत्नम 'दिल से' का ऑफर लेकर काजोल के पास पहुंचे थे। लेकिन काजोल ने 'दिल से' को छोड़कर 'कुछ कुछ होता है' को चुना था। ऐसे में फिल्म मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा के पास चली गई थी। करण ने खुलासा किया है कि जब वह 'कुछ कुछ होता है' बनाने पर चर्चा कर रहे थे तो काजोल को फोन आया था। हालांकि, उन्हें लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है और उसने कॉल को जरा भी गंभीरता से नहीं लिया।
करण जौहर आगे बोले, '.....और उस समय, मुझे याद है कि आपको मणिरत्नम का फोन आया था, जिनसे आपने कहा था, कौन? उन्होंने कहा कि मैं मणिरत्नम बोल रहा हूं और आपने कहा था, हां, और मैं टॉम क्रूज हूं और फोन रख दिया था। मणिरत्नम ने उन्हें दिल से के लिए फोन किया था। उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि यह मणिरत्नम थे और उन्हें लगा कि कोई मजाक कर रहा है।' आपको बता दें, 'दिल से' के अलावा, करण जौहर, रानी मुखर्जी और काजोल, 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' पर भी चर्चा करती नजर आएगी। 'कॉफी विद करण 8' के नए एपिसोड का प्रीमियर इस गुरुवार को 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर होगा।