फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब काजोल के पिता ने दी थी उन्हें सलाह, कहा- अगर फिल्म का पेंट चेहरे पर लग गया तो कभी नहीं छूटेगा

Mon, 25 Oct 2021 11:59 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 25 Oct 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
kajol father Shomu Mukherjee gave her advice on the muhurt of her first film bekhudi know details
काजोल - फोटो : instagram/kajol

काजोल आज फिल्म जगत का जाना-माना नाम है। उन्होंने फिल्मी पर्दे पर एक अपनी एक अलग जगह बनाई है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि तनुजा की बेटी काजोल कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। जब काजोल अपनी मां को काम करते हुए देखती थीं तो उन्हें लगता था कि वो बहुत अधिक काम करती हैं। ऐसे में काजोल हमेशा यही सोचती थी कि वो कभी ऐसा काम नहीं करेंगी, जिसमें उन्हें बहुत ज्यादा काम करना पड़े। काजोल ने इस बात का खुलासा एक शो के दौरान किया था।



मैं इतना काम नहीं करना चाहती थीं

काजोल ने शो के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि मेरी मां बहुत काम करती थीं और उन्हें कितना काम करते हुए देख के मैं हमेशा यही सोचती थी कि फिल्म जगत में लोग बहुत काम करते हैं। मैं एक ऐसा जॉब करना चाहती थी, जहां लोगों को इतना ज्यादा काम न करना पड़े। लेकिन चीजें कुछ ऐसी हुईं कि मुझे ये काम करना पड़ा। मैंने मजाक-मजाक में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

kajol father Shomu Mukherjee gave her advice on the muhurt of her first film bekhudi know details
काजोल  - फोटो : सोशल मीडिया

मजाक में पहली फिल्म के लिए भरी थी हामी

काजोल ने आगे बातचीत में बताया कि जब उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘बेखुदी’ का ऑफर मिला था, तो उस दौरान वो कॉलेज में पढ़ती थीं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था। काजोल ने बताया कि उस दौरान उन्होंने फिल्म के लिए मस्ती में हां कर दिया था। दरअसल काजोल को लगा कि वो फिल्म जगत में कुछ खास नहीं कर रही हैं इसलिए उन्होंने सोचा था वो एक फिल्म ही कर लें।

kajol father Shomu Mukherjee gave her advice on the muhurt of her first film bekhudi know details
काजोल - फोटो : instagram/kajol

पिता ने मुहूर्त पर दी थी सलाह

काजोल ने बताया कि जब उनकी पहली फिल्म का मुहूर्त था तो उस दौरान उनके पिता ने उन्हें सलाह देते हुए कहा था कि अगर एक बार चेहरे पर फिल्म का मेकअप लगा तो वो जीवन में कभी नहीं उतरेगा। जब अनुपम खेर ने काजोल से ये सवाल पूछा कि आपके पिता ने आपको सलाह दी थी तो काजोल ने जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे पिता ने कहा कि ये ग्रीज अगर चेहरे पर लग जाए तो नहीं उतरेगा, लेकिन उस वक्त मुझे लगा ये बकवास हैं, मैं जब चाहूं अपना चेहरा धो लूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kajol father Shomu Mukherjee gave her advice on the muhurt of her first film bekhudi know details
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

पहली फिल्म हुई फ्लॉप

हालांकि काजोल की ये फिल्म पर्दे पर सफल नहीं हुई। 1992 में आई इस फिल्म में काजोल के साथ कमल सदाना ने काम किया था। लेकिन इसके बाद काजोल को फिल्म ‘बाजीगर’ में काम करने का मौका मिला। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे, इस फिल्म में काजोल के काम को काफी सराहा गया था।

विज्ञापन
kajol father Shomu Mukherjee gave her advice on the muhurt of her first film bekhudi know details
काजोल, शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

इन सुपरहिट फिल्मों में किया काम

बाजीगर की सफलता के बाद काजोल ने कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा और उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। काजोल ने भारतीय सिनेमा में ‘दिलवाले दुलहनियां ले जाएंगे, कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया गया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed