{"_id":"5cbc6c1fbdec221428364351","slug":"kajol-fiancee-bijay-anand-in-film-pyar-to-hona-hi-tha-where-hi-is-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काजोल के इस 'मंगेतर' को एक साथ ऑफर हुई थीं 22 फिल्में, किस्मत ऐसी पलटी अब कर रहा योगा टीचर की नौकरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजोल के इस 'मंगेतर' को एक साथ ऑफर हुई थीं 22 फिल्में, किस्मत ऐसी पलटी अब कर रहा योगा टीचर की नौकरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 21 Apr 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
बिजय आनंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस आए जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में शोहरत कमाने की कोशिश की लेकिन वो अपने लक्ष्य को नहीं पा सके। ऐसे एक्टर्स में एक थे बिजय आनंद । बिजय पिछले दिनों सनी लियोनी की बायोपिक में नजर आए थे । इसमें उन्होंने सनी लियोनी के पिता का किरदार निभाया था। एक समय था जब बिजय ने एक्टिंग के जरिए दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था । फिर अचानक कहां गायब हो गए! जानते हैं उनके बारे में ।
2 of 11
बिजय आनंद
बिजय ने अपना करियर 1994 में टीवी सीरियल 'आसमां से आ गए' से शुरू किया था । करीब चार साल सीरियल में काम करने के बाद बिजय ने फिल्म करने की सोची । उन्होंने 1998 में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से बॉलीवुड में एंट्री ली। इस फिल्म में बिजय को काजोल और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला ।
3 of 11
बिजय आनंद
फिल्म में बिजय ने काजोल के मंगेतर की भूमिका निभाई थी । इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से बिजय ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था । अच्छा काम करने के बाद भी उन्होंने अचानक फिल्मों में काम ना करने का फैसला लिया । हालांकि कुछ समय तक उन्होंने टीवी सीरियल में काम किया । 1998 में वो सीरियल 'औरत' में नजर आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
बिजय आनंद
इसके बाद साल 2002 में आई 'रामायण' में बिजय ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया था । फिर बिजय बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से पूरी तरह से गायब हो गए । फिर अचानक बिजय ने 16 साल बाद टीवी सीरियल में फिर से कमबैक किया । उन्होंने 'दिल ही तो है' में अहम रोल निभाया ।
विज्ञापन
5 of 11
बिजय आनंद
16 साल में बिजय का चेहरा-मोहरा पूरी तरह से बदल गया था। सोशल मीडिया पर बिजय की कई तस्वीरें हैं । जिसमें वो लंबी-सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं । बिजय को देख उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है । बिजय ने कुछ समय पहले आए सीरियल 'सिया के राम' में राजा जनक का रोल निभाया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।