'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज 4 फिल्मों की। इन फिल्मों में काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला', 'तुम्बाड', 'जलेबी' और गोविंदा का 'फ्रायडे' फिल्म शामिल हैं। इस कड़ी में फिल्मों के 3 दिन के कलेक्शन की तुलना करेंगे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज के 3 दिन तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर भी चर्चा करेंगे।
'हेलीकॉप्टर ईला' से आगे निकली 'तुम्बाड' लेकिन 3 दिन में 'जलेबी-फ्रायडे' के साथ सभी एक साथ हुईं क्रैश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले बात करते हैं काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' की। इस फिल्म से काजोल ने 3 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया है। काजोल ने इस फिल्म में ऐसी मां का किरदार निभाया है जो अपने बेटे पर हमेशा शक करती रहती है। इस फिल्म का काजोल ने जमकर प्रमोशन भी किया। यह फिल्म पहले दिन डगमगाती हुई जरूर दिखी लेकिन फिर इस फिल्म ने कलेक्शन में जोर पकड़ा। इस फिल्म ने पहले दिन 60 लाख का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन 1.10 करोड़ और तीसरे दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
वहीं 'तुम्बाड' फिल्म की बात करें तो 'हेलीकॉप्टर ईला' के बाद इस फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'तुम्बाड' ने पहले दिन 65 लाख, दूसरे दिन 1.15 करोड़ और तीसरे दिन 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि 'तुम्बाड' फिल्म अब तक कुल 3.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस हफ्ते चार फिल्में रिलीज हुई थीं लेकिन केवल इन दोनों फिल्मों की रफ्तार ही ठीक ठाक है। बाकी दोनों फिल्मों 'जलेबी' और 'फ्रायडे' का बुरा हाल है।
#Tumbbad showed positive trending over the weekend, but the overall total remains low... Will have to maintain an upwardly steady trend on weekdays for a satisfactory total... Fri 65 lakhs, Sat 1.15 cr, Sun 1.45 cr. Total: ₹ 3.25 cr. India biz.
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'फ्रायडे' फिल्म ने पहले दिन 25 लाख, दूसरे दिन 35 लाख और तीसरे दिन 50 लाख का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 1.10 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है। यह चारों ही फिल्में छोटे बजट की थी लेकिन चारों में से सिर्फ दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी पकड़ बनाए रखी। कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि 'हेलीकॉप्टर ईला', 'जलेबी' और 'फ्रायडे' फिल्म को पीछे छोड़कर 'तुम्बाड' फिल्म ने बाजी मार ली है। हालांकि चारों ही फिल्में बजट निकालने से कोसों दूर हैं।