फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जब काजोल से पूछा, 'अगर आर्यन खान संग भाग जाए बेटी नीसा तो...', एक्ट्रेस ने दिया था मजेदार जवाब

Fri, 08 Oct 2021 01:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 08 Oct 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
Kajol Khan gave a funny answer on the escape of daughter Nysa and Aryan Khan
kajol - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का परिवार इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। शाहरुख के बेटे आर्यन खान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कस्टडी में हैं। वह रविवार को मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में मौजूद थे, जहां पर रेव पार्टी चल रही थी। इस घटना के बाद से ही आर्यन और शाहरुख खान से जुड़े पुराने मामले एक बार फिर चर्चाओं में आने लगे हैं। हाल ही में, शाहरुख खान का एक पुराना बयान सामने आया था, जिसमें किंग खान कहते नजर आ रहे थे कि, वह अपने बेटे को कहेंगे कि, वह ड्रग्स ले सकता है और लड़कियों के पीछे भाग सकता है।



वहीं, अब आर्यन से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें काजोल और शाहरुख की बातचीत देखी जा सकती है। इस वीडियो में काजोल अपनी बेटी नीसा और शाहरुख खान के बेटे आर्यन के भागने पर मजेदार जवाब देती नजर आ रही हैं।

Kajol Khan gave a funny answer on the escape of daughter Nysa and Aryan Khan
kajol - फोटो : instagram

दरअसल, ये वीडियो पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का है, जिसमें एक बार काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी पहुंचे थे। इस दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने काजोल से नीसा और आर्यन के घर से भागने पर एक सवाल पूछा था, जिस पर काजोल ने काफी शॉकिंग जवाब दिया था। वीडियो में देखा सकता है कि, करण जोहर काजोल से सवाल पूछते हैं, अगर 10 साल बाद आर्यन और नीसा भाग जाते हैं, तो आपका क्या रिएक्शन होगा?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HashiyehLand (@hashiyehland)


 

Kajol Khan gave a funny answer on the escape of daughter Nysa and Aryan Khan
shahrukh and Kajol

करण जौहर के इस सवाल का काजोल ने कुछ ही शब्दों में बेहद ही मजेदार जवाब दिया था। काजोल ने कहा, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे।' काजोल के इस बयान पर शाहरुख खान थोड़ा कंफ्यूज हो जाते हैं। किंग खान ने काजोल के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे जोक समझ नहीं आया। मुझे तो इस बात का डर है कि अगर काजोल मेरी रिश्तेदार बन गईं तो... सोच भी नहीं सकता।' शाहरुख की इस बात पर वहां मौजूद काजोल, रानी और करण जौहर सभी हंसने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Khan gave a funny answer on the escape of daughter Nysa and Aryan Khan
Kajol and Shahrukh Khan - फोटो : twiiter

काजोल और शाहरुख खान का भी जुड़ चुका है नाम
करण जौहर ने अपने चैट शो में काजोल की बेटी नीसा और शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम जोड़ दिया था। इसी तरह एक ऐसा समय भी था जब इंडस्ट्री में काजोल और शाहरुख खान का नाम जोड़ा जाता था। बेशक आज की तरह तब भी शाहरुख गौरी खान संग शादीशुदा जिंदगी बीता रहे थे, लेकिन काजोल संग किंग खान की दोस्ती को सब दूसरा ही नाम देते थे। 

विज्ञापन
Kajol Khan gave a funny answer on the escape of daughter Nysa and Aryan Khan
शाहरुख खान - फोटो : पीटीआई

हालांकि, किंग खान ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। उन्होंने कहा, 'क्या मैं और काजोल? वह एक बच्ची की तरह है और तनूजा आंटी की बेटी है। वह मेरी बहन जैसी है और गौरी भी उसे पसंद करती हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed