बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल की मां तनुजा को कौन नहीं जानता। अपने समय में लोगों के दिलों पर राज करने वाली तनुजा शुरू से ही सुपर स्टार्स के बीच पली बढ़ी थीं, लेकिन करियर के शुरूआती दौर में उन्हें भी तमाम मुश्किलों का सामना करना ही पड़ा था।
{"_id":"6021b6ea8ebc3ebb642ebd0e","slug":"kajol-mother-tanuja-got-slapped-by-director-kedar-sharma-and-mother-shobhna-samarth-on-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब काजोल की मां को डायरेक्टर ने जड़ दिया था थप्पड़, शिकायत करने गईं तो मां ने भी मार दिया था तमाचा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब काजोल की मां को डायरेक्टर ने जड़ दिया था थप्पड़, शिकायत करने गईं तो मां ने भी मार दिया था तमाचा
Tue, 09 Feb 2021 04:03 AM IST
प्राची प्रियम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 09 Feb 2021 04:03 AM IST
विज्ञापन
मां तनुजा के साथ काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां तनुजा के साथ काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या आप जानते हैं अपनी अदाओं से दिल लूट लेने वाली तनुजा को अपनी पहली ही फिल्म में एक ऐसा अनुभव मिला जिसे वो शायद ही कभी भूल पाएंगी। तनुजा को उनकी मां शोभना सामर्थ 1960 में फिल्म छबीली के माध्यम से लॉन्च कर रही थीं। सुपर स्टार की बेटी होने के कारण तनुजा शूटिंग के दौरान हमेशा नखरे और मनमानी किया करती थीं।
मां तनुजा के साथ काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
केदार शर्मा इस फिल्म से डायरेक्टर थे। तनुजा के हंसी मजाक और नखरों से पूरी यूनिट के साथ साथ केदार शर्मा भी परेशान थे। शूटिंग के दौरान एक सीन में तनुजा को रोना था, लेकिन वो लगातार हंसी जा रही थीं और किसी की बात मानने को तैयार नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tanuja Samarth
- फोटो : इंस्टाग्राम
कई बार शूट करने के बावजूद वो ठीक से अभिनय नहीं कर रही थीं। हद तो तब हो गई जब तनुजा ने केदार शर्मा से कह दिया कि आज मेरा रोने का मूड नहीं है। केदार शर्मा ने गुस्से में आकर तनुजा को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह देख सब लोग सन्न रह गए। तनुजा फौरन अपनी मां शोभना के पास पहुंची और इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
Tanuja Samarth
जब तनुजा ने उन्हें पूरी बात बताई तो उनकी मां ने उन्हीं को एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद शोभना तनुजा को सेट पर लेकर गईं और केदार शर्मा से बोलीं कि अब यह रो रही है, शूटिंग शुरू कर दीजिए। तनुजा उस समय सच में रो रही थीं, लेकिन इसके बाद एक ही बार में उन्होंने जबरदस्त शॉट दिया था।