{"_id":"5d46c0108ebc3e6d046f8525","slug":"kajol-rekha-bold-photoshoot-make-controversies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काजोल-रेखा के इस बोल्ड फोटोशूट ने खूब मचाई थी सनसनी, संस्कृति से खिलवाड़ को लेकर हुआ था बवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजोल-रेखा के इस बोल्ड फोटोशूट ने खूब मचाई थी सनसनी, संस्कृति से खिलवाड़ को लेकर हुआ था बवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 05 Aug 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
काजोल-रेखा
- फोटो : instagram
Link Copied
काजोल बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका विवादों से कम ही लेना देना होता है। 5 अगस्त को काजोल का जन्मदिन है। काजोल का वैसे तो कोई विवाद नहीं रहा लेकिन रेखा के साथ एक फोटोशूट ने जमकर बवाल मचाया था। इस फोटोशूट से काफी सनसनी मच गई थी। दरअसल उन दिनों इस तरह का फोटोशूट काफी बोल्ड माना जाता था।
Trending Videos
2 of 5
काजोल-रेखा
- फोटो : instagram
दरअसल काजोल और रेखा का फोटोशूट सिने ब्लिट्स मैग्जीन के कवर पर जनवरी, 1996 में छपी थी। इसमें दोनों ने एक ही स्वेटर पहना था। इसके अलावा उनकी बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं था। ये दोनों एक बड़े स्वेटर में एक साथ थीं। उस जमाने में इसे बेहद आपत्तिजनक करार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
काजोल-रेखा
- फोटो : Twitter
इस तस्वीर ने कई लोगों को अनकंफर्टेबल कर दिया था। इस शूट पर खासा बवाल मचा था और यह लंबे समय तक चर्चा में रहा था। इतना ही नहीं संस्कृति से खिलवाड़ को लेकर दोनों की काफी आलोचना भी हुई थी।
4 of 5
kajol
बात करें काजोल की तो उन्होंने ने साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त काजोल स्कूल में पढ़ती थीं। काजोल की फिल्म 'गुप्त' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल का किरदार नकारात्मक था। इस किरदार के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
kajol
- फोटो : social media
काजोल फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता-निर्देशक रहे हैं। शोमू के अन्य भाई भी फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और परनानी रतन बाई प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं। काजोल ने एक्टर अजय देवगन से शादी की है। 24 फरवरी 1999 को दोनों की शादी हुई थी। काजोल फिल्मों में अजय देवगन, बॉबी देओल, सलमान खान और कई अन्य अभिनेताओं के साथ दिखाई दी लेकिन काजोल और शाहरुख की जोड़ी हिट रही है। इस जोड़ी ने एक साथ कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।