फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे पर काजोल ने खोला राज, शूटिंग पर जाने के बाद बच्चों का कैसे ख्याल रखतें हैं अजय देवगन

Mon, 06 Aug 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
kajol reveal how to care Ajay Devgn child at home when she on shooting
बीते रविवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग फिल्म 'हेलीकॉप्टल ईला' का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर काजोल के पति अजय देवगन सहित फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। पता हो कि 'हेलीकॉप्टल ईला' को अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
kajol reveal how to care Ajay Devgn child at home when she on shooting
प्रोड्यूसर अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल को उनके बर्थडे पर प्रेजेंट किया फिल्म 'हेलीकॉप्टल ईला' का ट्रेलर। इस मौके पर काजोल ने बताया कि जब वह शूटिंग पर होती हैं तो कितनी खूबसूरती से अजय घर का और बच्चों का ख्याल रखते हैं। फिल्म के डायरेक्टर हैं प्रदीप सरकार जिन्होंने उस लम्हे का जिक्र किया जब परिणीता के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का डेब्यू अवॉर्ड मिला था और काजोल ने उन्हें ये पुरस्कार देते हुए उनके 50 साल की उम्र में डेब्यूटेंट डायरेक्टर अवॉर्ड पाने पर चुटकी भी ली थी।
kajol reveal how to care Ajay Devgn child at home when she on shooting
बात करें फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' की तो यह एक सिंगल मदर की कहानी है जो अपने बेटे को पालने पोसने के साथ साथ उसकी हर हरकत पर भी नजर रखने की कोशिश करती है। फिल्म में काजोल के बेटे का रोल कर रहे हैं ऋद्धि सेन। फिल्म में मां-बेटे के रिश्ते को बहुत ही अनोखे अंदाज में दिखाया गया है, जहां कभी दोनों के बीच प्यार होता है तो कभी दोनों झगड़ने लगते हैं। साथ ही सिंगल मदर होने के चलते काजोल के संघर्षों को भी दिखाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kajol reveal how to care Ajay Devgn child at home when she on shooting
मशहूर एक्टर नेहा धूपिया भी इस फिल्म में एक खास किरदार में नजर आएंगी। नेहा ने अपना करियर प्रदीप सरकार के एक म्यूजिक वीडियो से ही शुरू किया था। प्रदीप सरकार इसके पहले लफंगे परिंदे और मर्दानी जैसी फिल्में भी डायरेक्ट कर चुके हैं। दिलवाले के तीन साल बाद आ रही काजोल की ये हिंदी फिल्म 7 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
kajol reveal how to care Ajay Devgn child at home when she on shooting
आपको बता दें कि काजोल आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में नजर आई थीं। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed