लॉकडाउन के दौरान जहां एक तरफ पूरी दुनिया अपने घरों में कैद है वहीं दूसरी तरफ काजोल ने इन हालात में एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। दरअसल काजोल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 मिलियन यानी कि एक करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस उपलब्धि की खुशी काजोल ने खास अंदाज में साझा की।
लॉकडाउन में काजोल ने हासिल की बड़ी कामयाबी, भांगड़ा करते हुए साझा की खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म से अपनी एक भांगड़ा करती हुई वीडियो साझा कर अपना उत्साह दिखाया। सोशल मीडिया पर काजोल की यह पोस्ट खूब पसंद की जा रही है। 10 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ही काजोल के 471 पोस्ट और 10 फॉलोइंग हैं।
अपनी इस पोस्ट की जानकारी साझा करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'यह खुशी मेरे इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के लिए है, जिन्होंने मेरे रील और रियल किरदार को इतना प्यार दिया, आपकी काजोल।'
View this post on Instagram
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
फिल्मों की बात करें तो काजोल पिछली बार फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाया था। फिल्म में अजय देवगन और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में थें। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल हुई थी। वहीं वह एक शॉर्ट फिल्म 'देवी' में भी दिखीं।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों काजोल अपने बेटी को लेकर चर्चा में रहीं। दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए काजोल अपने बेटी न्यासा को विदेश से लाने के लिए गई थीं। वह वहां पढ़ाई कर रही हैं। वापस आने के बाद ऐसी अफवाह फैल गई कि उनकी बेटी न्यासा कोरोना पॉजिटिव है जिसे लेकर काजोल अस्पताल भी गई थीं। मामले को बढ़ता देखकर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर उन खबरों का खंडन किया और अपने परिवार के सही सलामत होने की पुष्टि की।