फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: मां काजोल की तरह लाउड हैं नीसा देवगन, पिता अजय देवगन से लेती हैं सलाह

Mon, 29 Jun 2020 12:46 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 29 Jun 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kajol Share Quarantine Tapes of Nysa Devgn Reveals About Ajay Devgn and Kajol
अजय देवगन, काजोल, नीसा देवगन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में जहां इस समय स्टारकिड्स को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। उसी बीच एक और स्टारकिड एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। अभिनेता अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। नीसा की जब भी कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होती है वो तुरंत ही वायरल होने लगता है। अब हाल ही में नीसा का एक वीडियो और सामने आया है।

Kajol Share Quarantine Tapes of Nysa Devgn Reveals About Ajay Devgn and Kajol
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

नीसा का ये वीडियो काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस वीडियो में नीसा अपने माता पिता के बारे में बात कर रही हैं। साथ ही उनका अपने माता पिता के साथ कैसा रिश्ता है वो भी बता रही हैं। यो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kajol Share Quarantine Tapes of Nysa Devgn Reveals About Ajay Devgn and Kajol
nysa devgan - फोटो : instagram

इस वीडियो का नाम क्वारंटीन टेप्स है। इस वीडियो में काजोल और नीसा के अलग- अलग फोटो दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नीसा देवगन कह रही हैं कि वो अभी भी खुद का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। नीसा कहती हैं, 'मैं अटेंशन मिलते हुए बड़ी हुई हूं। भले ही मेरे माता-पिता ने मुझे बहुत अंधा कर दिया, लेकिन मुझे यह समझने का कोई अवसर नहीं मिला कि लोग मुझे क्यों जानते थे कि वे कौन थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Share Quarantine Tapes of Nysa Devgn Reveals About Ajay Devgn and Kajol
Ajay Devgn and Nysa Devgn - फोटो : instagram

वीडियो में नीसा अपने पिता अजय देवगन बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे पिता ने मुझे जो सलाह दी, उनमें से एक मेरी चुप्पी थी। उन्होंने हमेशा मुझे विश्वास दिलाया कि अगर मैं किसी चीज के लिए कड़ी मेहनत करूं तो मैं कुछ भी कर सकती हूं।' वीडियो में नीसा ने अपनी मां काजोल के बारे में भी बात की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Quarantine Tapes with my baby ! Thank you @pearlmalik22 for doing this !

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

विज्ञापन
Kajol Share Quarantine Tapes of Nysa Devgn Reveals About Ajay Devgn and Kajol
काजोल के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया

नीसा अपनी मां के बारे में कहती हैं कि वो अपनी मॉम की ही तरह हैं। नीसा कहती हैं, 'मुझे लगता है कि मैं और मेरी मम्मी बिल्कुल एक जैसे हैं। मुझे लगता है कि वो ज्यादा चिल करती हैं, हालांकि, उसको कभी कबूलती नहीं। मुझे पता है कि हम दोनों बहुत लाउड हैं और हम दोनों के पास वास्तव में कोई फिल्टर नहीं है।' नीसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

पढ़ें: ऋषि कपूर को अब तक भुला नहीं पाई हैं नीतू कपूर, तस्वीर साझा कर कहा- 'हम सभी को अपनी-अपनी लड़ाई लड़नी है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed