सब्सक्राइब करें

काजोल ने खूबसूरत तस्वीर के साथ साझा किया ‘कोविड विचार’, बोलीं- निरंतर प्रयास ही कुंजी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 07 Feb 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
kajol shared covid thoughts said Perseverance is the key
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

काजोल ने अपना कोविड समय का विचार साझा किया है। लिखा कि ‘निरंतर प्रयास ही कुंजी, जैसे कि एक तीली पर हम स्वेटर बुनते हैं और अंत में हमें पूरा स्वेटर प्राप्त होता है। 'आई लव यू' उसी तरह शुरुआत है जिसके अंत में हमें प्यार प्राप्त होता है और अपनी उस कहानी की किताब हम पढ़ चुके होते हैं।’

Trending Videos
kajol shared covid thoughts said Perseverance is the key
kajol - फोटो : instagram

इसके साथ काजोल ने कैमरे में देखती हुई अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। फोटो में वे मुस्कुरा रही हैं। लाइट कलर के गाउन और खुले बालों में अभिनेत्री काफी सुंदर लग रही हैं। बिना मेकअप के भी वे खूबसूरत दिख रही हैं। उनके चेहरे की चमक ही कई विचारों को प्रदर्शित कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kajol shared covid thoughts said Perseverance is the key
kajol - फोटो : instagram

काजोल कोविड 19 महामारी के समय को लेकर पहले भी सोशल मीडिया के जरिए विचार साझा करती रही हैं। एक बार उन्होंने लिखा था कि दो चीजें 'उम्मीद और करुणा' कोरोना की इस महामारी को पछाड़ देंगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि लॉकडाउन के चलते मार्च से नवंबर बीता तो लगा कि सिर्फ 15 मिनट बीते।

kajol shared covid thoughts said Perseverance is the key
अजय देवगन, काजोल, नीसा देवगन - फोटो : Social Media

वहीं कोविड की एक गलत खबर ने उनके परिवार को बेचैन भी कर दिया था। खबरें आई थीं कि न्यासा और काजोल कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बाद अजय देवगन को सफाई देनी पड़ी थी। ट्विटर के सहारे उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी काजोल और बेटी न्यासा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर झूठी और गलत है। वे दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
kajol shared covid thoughts said Perseverance is the key
kajol - फोटो : instagram

वहीं काजोल को अपने हास्य, विचित्र पोस्ट और प्रशंसकों के लिए प्रोत्साहन के शब्दों के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल है। वे इसी तरह के विचार साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में एक पोस्ट में उल्लेख किया है कि महामारी के बाद दुनिया कैसे बदल रही है.

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed