सब्सक्राइब करें

Kajol: पंडाल में काजोल की मदद करते नजर आए युग देवगन, एक्ट्रेस बोलीं, अपने बेटे पर गर्व है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 02 Oct 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
Kajol Shares a video in which Yug Devgan serve bhog Actress says So proud of my son
काजोल, युग देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। हर तरफ दुर्गा पूजा की धूम है। पंडाल सजे हैं। तमाम फिल्मी सितारे भी धूमधाम से दुर्गा पूजा सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन्हीं में एक नाम है अभिनेत्री काजोल। काजोल काफी धूमधाम से नवरात्रि का त्योहार मनाती हैं। इस साल भी उनके यहां इस त्योहार की रौनक देखते बन रही है। दिलचस्प बात यह है कि काजोल सपरिवार दुर्गा पूजा में हिस्सा लेती हैं। हाल ही में काजोल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस का बेटा युग भी नजर आ रहा है। 

Trending Videos
Kajol Shares a video in which Yug Devgan serve bhog Actress says So proud of my son
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों को भोज कराती नजर आ रही हैं। साथ में बेटा युग भी उनकी मदद कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Shares a video in which Yug Devgan serve bhog Actress says So proud of my son
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल रेड कलर की सिल्क साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में एक तसला पकड़ा हुआ है, जिसमें भोज का प्रसाद है। साथ में बेटा युग है, जो प्रसाद मेहमानों को परोसता नजर आ रहा है। युग ने भी मम्मी की साड़ी के मैचिंग का लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ है। बेटे को इस तरह पंडाल में काम करते देख काजोल की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशी जाहिर की है। वीडियो के साथ काजोल ने लिखा है, 'मुझे अपने बेटे पर गर्व है....परंपरा जारी है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

Kajol Shares a video in which Yug Devgan serve bhog Actress says So proud of my son
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल के इस वीडियो पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई बेटे युग की तारीफ कर रहा है। साथ ही यूजर्स काजोल की भी तारीफ कर रहे हैं कि वह अपने बेटे को इतने अच्छे संस्कार दे रही हैं। पोस्ट पर सेलेब्स के भी कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो पर काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। दिव्या दत्ता ने लिखा, 'लवली, मैं भी आना चाहती हूं।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'लिटिल सिंघम को खाना परोसते देख लोग भी बेहद खुश हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed