{"_id":"633968e29eba92018714bd06","slug":"bollywood-gossips-when-aamir-khan-did-not-take-bath-for-12-days-to-shoot-a-scene-of-ghulam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Gossips: जब एक सीन के लिए 12 दिन तक नहीं नहाए थे आमिर खान, चेहरे पर जम गई थी खून और गंदगी की परत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Gossips: जब एक सीन के लिए 12 दिन तक नहीं नहाए थे आमिर खान, चेहरे पर जम गई थी खून और गंदगी की परत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 02 Oct 2022 06:41 PM IST
सार
चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया का जिक्र अक्सर लोगों की जुबां पर रहता है। फिल्मी गलियारों और वहां काम करने वाले कलाकारों की जिंदगी के अनसुने किस्से हर कोई जानना चाहता है।
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood Gossips
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया का जिक्र अक्सर लोगों की जुबां पर रहता है। फिल्मी गलियारों और वहां काम करने वाले कलाकारों की जिंदगी के अनसुने किस्से हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में अमर उजाला ने एक खास सीरीज बॉलीवुड गॉसिप्स की शुरुआत की है, जिन्हें पढ़कर आप न सिर्फ चौंकेंगे, बल्कि हैरान भी रह जाएंगे। इस खास सीरीज की चौथी कड़ी में पेश है अभिनेता आमिर खान के जीवन से जुड़ा वह पहलू, जब एक सीन की शूटिंग के लिए वह 12 दिन तक बिना नहाए रहे थे।
Trending Videos
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : Social media
हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कई हिट-सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपनी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए मशहूर आमिर खान हर किरदार में ढल जाते हैं। 'कयामत से कयामत तक' हो या '3 इडियट्स' और 'दंगल' एक्टर ने हर किरदार के जरिए खुद को साबित किया है। अपने किरदारों को सही ढंग से करने की वजह से ही शायद उन्हें परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। अभिनेता के करियर से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : Social media
कलाकार अपने किरदारों को पर्दे पर उतारने के लिए काफी मेहनत करते हैं। आमिर खान भी इंडस्ट्री के ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं। अपने हर किरदार को बेहतरीन अंदाज में निभाने वाले आमिर खान एक बार एक सीन को शूट करने के लिए 12 दिन तक बिना नहाए रहे थे। सुनने में काफी अजीब और हैरान करने वाला यह किस्सा उनकी फिल्म गुलाम से जुड़ा है, जिसके लिए आमिर ने अपनी जान की बाजी तक लगा दी थी। चलिए जानते हैं अभिनेता के जीवन से जुड़े इस हैरान करने वाले किस्से के बारे में।
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : Social media
बात साल 1998 की है, जब आमिर खान की फिल्म गुलाम सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के क्लाइमेक्स में एक सीन था, जिसमें विलेन ने आमिर की जमकर पिटाई की थी। इस सीन की वजह से आमिर के चेहरे पर काफी सारा खून और गंदगी जमा हो गई थी। लेकिन अभिनेता इस सीन को इतना परफेक्ट करना चाहते थे कि क्लाइमेक्स सीन के पूरा होने तक उन्होंने अपने इस लुक को बिल्कुल ऐसा ही बनाए रखने का फैसला किया और इसके लिए आमिर करीब 12 दिन तक नहाए नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : Social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने इस फैसले की वजह से उन्हें काफी दिक्कतें भी झेलनी पड़ी। दरअसल, अभिनेता को बिना नहाए उलझन होने लगी थी, लेकिन सीन सही तरीके से शूट करने के लिए वह अपने फैसले पर बने रहे और फिल्म रिलीज के बाद उनके इस सीन को लोगों ने काफी पसंद किया था। आमिर खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इन फिल्मों में दिल है कि मानता नहीं, जो जीता वही सिकंदर, अंदाज अपना अपना, रंगीला, राजा हिंदुस्तानी, गुलाम, सरफरोश, लगान, दिल चाहता है, रंग दे बसंती, फना, तारे जमीं पर, गजनी, 3 इडियट्स, धूम 3, पीके, दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।