{"_id":"6339882f6633415a7d793933","slug":"ranbir-kapoor-film-break-record-of-actor-yash-kgf-2-brahmastra-second-highest-grossing-indian-film-2022-in-usa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: साल 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ब्रह्मास्त्र, यहां KGF 2 को भी छोड़ा पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: साल 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ब्रह्मास्त्र, यहां KGF 2 को भी छोड़ा पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 02 Oct 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ब्रह्मास्त्र, केजीएफ 2
- फोटो : social media
Link Copied
निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा' का बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है। यह फिल्म देश में तो शानदार कलेक्शन करने में सफल रही ही है, साथ ही विदेशो में भी डंका बजा रही है। अब फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। जिससे जाहिर तौर पर मेकर्स काफी खुश होंगे। दरअसल जानकारी के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र' संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
Trending Videos
2 of 5
ब्रह्मास्त्र, केजीएफ 2
- फोटो : social media
साउथ अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए थे और विदेशों में भी सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। हालांकि अब रणबीर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' ने यूएसए में उनकी फिल्म 'केजीएफ 2' कुल कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ब्रह्मास्त्र, केजीएफ 2
- फोटो : social media
एक्शन एडवेंचर फिल्म 'केजीएफ 2' ने अमेरिका में 7.41 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था, जबकि इसे पीछे छोड़ते हुए ब्रह्मास्त्र ने अब तक 7.44 मिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया है और इसी के साथ 'ब्रह्मास्त्र' संयुक्त राज्य अमेरिका में साल 2022 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है।
4 of 5
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : यूट्यूब
दुनिया भर में तीसरे नंबर पर
ब्रह्मास्त्र के रिलीज से पहले ही इसका जमकर विरोध किया जा रहा है और यहां तक कि फिल्म देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी ज्यादा सकारात्मक नहीं रही, लेकिन इन सबके बावजूद 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर सफल होने में कामयाब रही। बताया जा रहा है कि अयान मुखर्जी की ड्रीम प्रोजेक्ट 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म है।
विज्ञापन
5 of 5
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : social media
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन, स्टार स्टूडियो, स्टारलाइट पिक्चर्स और प्राइम फोकस द्वारा निर्मित वह अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र में अस्त्रो की कहानी दिखाई गई है। दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सबसे ज्यादा भूमिका इसके वीएफएक्स की रही। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, साउथ अभिनेता नागार्जुन, शाहरुख खान और मौनी रॉय अहम किरदारों में नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।