{"_id":"633981fab9069353360a65bd","slug":"what-the-hell-navya-jaya-bachchan-calls-amitabh-bachchan-old-in-her-grand-daughter-podcast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"What The Hell Navya: जया बच्चन ने अमिताभ को बताया बूढ़ा, बोलीं- सहेलियों के घर आने पर चिढ़ जाते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
What The Hell Navya: जया बच्चन ने अमिताभ को बताया बूढ़ा, बोलीं- सहेलियों के घर आने पर चिढ़ जाते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 02 Oct 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : insta-jaya_bachchan_
Link Copied
अमिताभ बच्चन इस वर्ष 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर बिग बी की 11 ब्लॉकबस्टर फिल्में देश के 17 अलग-अलग शहरों में दिखाई जाएंगी। अमिताभ और जया की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आदर्श जोड़ी मानी जाती है। लेकिन हाल ही में जया बच्चन ने अमिताभ को बूढ़ा करार दे दिया है। जया का कहना है कि अमिताभ को उनकी सहेलियों का घर आना-जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। उनका कहना है कि अमिताभ काफी बदल गए हैं।
Trending Videos
2 of 4
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ समय पहले अमिताभ की नातिन नव्या ने अपना पॉडकास्ट शो व्हॉट द हेल शुरू किया है। इसी बातचीत में जया बच्चन भी शामिल हुई थीं। इस दौरान जया श्वेता बच्चन और नव्या अपने-अपने फ्रेंड सर्कल के बारे में बातें कर रही थीं। इस दौरान पता चला कि जया बच्चन की पिछले चार दशक से सात सहेलियां हैं। जया अपने सर्कल को सात सहेली के नाम से बुलाती हैं।
जया बच्चन ने बताया कि उनकी सहेलियां जब भी घर आती हैं तो अभिषेक और अगस्त्य तो खुश हो जाते हैं, लेकिन अमिताभ खुश नजर नहीं आते हैं। जया ने नव्या से कहा, 'तुम्हारे नाना एकदम चिढ़ जाते हैं, गुस्सा हो जाते हैं। वो यह कहकर वहां से उठ जाते हैं कि मुझे ऊपर जाना है। एक्सक्यूज मी लेडीज, अगर आपको एतराज ना हो तो। और जब वो वहां नहीं होते हैं तो मेरी सहेलियां तब खुश हो जाती हैं'।
4 of 4
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जया की बातें सुन नव्या ने कहा हो सकता है कि नाना की उपस्थिति से वह कॉन्शस हो जाती हों। तब जया बोलीं, वो कॉन्शस नहीं होती हैं, बल्कि वो तो उनको (अमिताभ बच्चन) काफी समय से जानती हैं। जया ने कहा कि दरअसल अब वो बूढ़े हो गए हैं। उन्होंने कहा, आप शारीरिक और मानसिक रूप से बूढ़े हो सकते हैं, लेकिन बूढ़े होकर भी बूढ़े नहीं हो सकते। जया बोलीं, मैं बूढ़ी नहीं हुई हूं। मैं आज भी 18 साल के युवा के साथ बातें कर सकती हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।